Monday, February 23, 2026
IndiaTrending

2 बेटियों ने अपने ही बाप का चाकू से काट दिया गला-वजह हिला कर रख देगी!..

2 बेटियों ने अपने ही बाप का चाकू से काट दिया गला-वजह हिला कर रख देगी!..
2 बेटियों ने अपने ही बाप का चाकू से काट दिया गला-वजह हिला कर रख देगी!..

मुजफ्फरनगर। पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर से रिश्तों के कत्ल की एक बेहद खौफनाक कहानी सामने आई है। यहां रविवार की रात एक परिवार में पिता और दो बेटियों के बीच बहस हुई और विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों बेटियों ने दरांती मारकर अपने पिता की हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि शादी ना होने को लेकर दोनों बेटियों से पिता का विवाद हुआ था। पिता की हत्या की आरोपी बहनों में बड़ी बहन की उम्र लगभग 32 साल है, जबकि छोटी बहन नाबालिग बताई जा रही है।

मामला मुजफ्फरनगर के भोपा थाना क्षेत्र में पड़ने वाले मोरना कस्बे का है। यहां सोमवार की सुबह करीब 55 वर्षीय दलित किसान रामप्रसाद की खून से लथपथ लाश उनके घर में मिली। सुबह परिजनों ने जब लाश देखी तो तुरंत पुलिस को खबर दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने पंचनामा कर, लाश को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया और मामले की तफ्तीश शुरू कर दी।

पुलिस को तफ्तीश और पूछताछ में पता चला कि बीती रात रामप्रसाद की बहस उनकी दोनों बेटियों के साथ हुई। रामप्रसाद की बड़ी बेटी कोमल की उम्र करीब 32 साल है और अभी शादी नहीं हुई है। वहीं, छोटी बेटी अभी नाबालिग है। बहस के दौरान रामप्रसाद ने कहा कि ना तुम्हारी शादी हुई और ना तुम कुछ कमा रही हो, इस वजह से समाज में परिवार की बदनामी होती है। ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। बस इसी बात पर दोनों बहनों ने पिता को ठिकाने लगाने की ठान ली और सोते वक्त दरांती से रामप्रसाद का गला रेत दिया। दोनों ने दरांती से उनके पेट पर भी कई वार किए।

पुलिस ने महज 3 घंटे के भीतर मामले का खुलासा करते हुए, हत्या की आरोपी दोनों बहनों को गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में दोनों ने अपना गुनाह कबूल कर लिया है। पुलिस के मुताबिक, दोनों बेटियां अपने पिता की टोका-टोकी से परेशान थी। बेटियों को यह भी लगता था कि उनके पिता बेटे और बेटियों में भेद करते हैं। रामप्रसाद के परिवार में पत्नी के अलावा चार बेटियां और दो बेटे हैं। दो बेटियों की शादी भी हो चुकी है।

me.sumitji@gmail.com

Leave a Reply