Friday, February 13, 2026
CrimeIndiaTrending

ट्यूशन का बोलकर घर से निकले, OYOˈ होटल के कमरे में पकड़े गए, पुलिस को देख रोने लगे 16 साल के लड़के-लड़कियां

ट्यूशन का बोलकर घर से निकले, OYOˈ होटल के कमरे में पकड़े गए, पुलिस को देख रोने लगे 16 साल के लड़के-लड़कियां

उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले से एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने माता-पिता की चिंता बढ़ा दी है। घर से स्कूल और ट्यूशन के लिए निकलने वाले नाबालिग बच्चों पर अक्सर परिवार वाले बेफिक्र रहते हैं, लेकिन हाल ही में सामने आई घटना ने इस लापरवाही के खतरनाक नतीजे दिखा दिए हैं।

जानकारी के मुताबिक, बुलंदशहर में कुछ नाबालिग बच्चे ट्यूशन जाने की बात कहकर घर से निकले थे। लेकिन वे पढ़ाई की जगह एक OYO होटल पहुंच गए। ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। इसी दौरान पुलिस ने होटल में रेड की, जहां ये बच्चे पकड़े गए।

पुलिस जांच में सामने आया कि इनमें से कुछ बच्चे नाबालिग थे। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल उनके माता-पिता को सूचना दी। बच्चों को थाने लाकर समझाइश दी गई और सख्त चेतावनी के बाद उन्हें उनके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया।

इस घटना के बाद उन मां-बाप की हालत का अंदाजा लगाया जा सकता है, जिन्हें भरोसा था कि उनके बच्चे सुरक्षित तरीके से पढ़ाई कर रहे हैं। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि यह मामला केवल कानून का नहीं, बल्कि सामाजिक और पारिवारिक जिम्मेदारी का भी है।

विशेषज्ञों के अनुसार, आज के डिजिटल और खुले माहौल में बच्चों की गतिविधियों पर निगरानी बेहद जरूरी हो गई है। समय पर संवाद, सही मार्गदर्शन और बच्चों की दिनचर्या पर ध्यान देना माता-पिता की बड़ी जिम्मेदारी है।

फिलहाल, पुलिस ने इस मामले को चेतावनी के साथ खत्म किया है, लेकिन यह घटना समाज के लिए एक बड़ा सबक जरूर छोड़ गई है।

me.sumitji@gmail.com

Leave a Reply