Tuesday, March 10, 2026
Gazab

लेबनान में इजराइली हमले में 15 की मौतः बेरूत का होटल तबाह

लेबनान में इजराइली हमले में 15 की मौतः बेरूत का होटल तबाह
लेबनान में इजराइली हमले में 15 की मौतः बेरूत का होटल तबाह

तेहरान। लेबनान में शनिवार रात हुए इजराइल के हवाई हमलों में 15 लोगों की मौत हुई है। इसके अलावा 15 लोग घायल हुए हैं। हमलों में राजधानी बेरूत के एक होटल को निशाना बनाया गया, जहां युद्ध के कारण विस्थापित लोग ठहरे हुए थे।

लेबनान की नेशनल न्यूज एजेंसी के मुताबिक होटल पर हुए हमले में चार लोगों की मौत हुई। वहीं जबल अल-बतूम और कफ्र रुम्मान शहरों में हुए हमलों में पांच लोगों की जान गई। स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि देश के कई अन्य हिस्सों में भी इजराइली एयर स्ट्राइक हुई हैं। इस बीच ईरान समर्थित हिजबुल्लाह ने जवाबी कार्रवाई का दावा किया है। संगठन ने कहा कि उसके लड़ाकों ने अल-मलिकिया सैन्य ठिकाने पर मौजूद इजराइली सैनिकों को रॉकेटों से निशाना बनाया। ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। हिजबुल्लाह ने उत्तरी इजराइल के किरयात शमोना शहर पर कामीकाजे ड्रोन हमले का भी दावा किया। जंग के 5 बड़े अपडेट्स…

ईरान में अब तक 6,668 सिविल इलाकों को निशाना बनाया गया है। इन‌ हमलों में 5,535 घरों और 1041 दुकानें को नुकसान पहुंचा। 14 मेडिकल सेंटर्स और 65 स्कूलों पर भी हमला किया गया। US-इजराइल और ईरान जंग में अब तक 1701 मौत हुई है। जंग में अब तक इजराइल के 1765 लोग घायल हुए हैं।

me.sumitji@gmail.com

Leave a Reply