Tuesday, March 3, 2026
Cricket

15 दिन पहले सूर्यकुमार यादव ने उड़ाया था प्रेस कॉन्फ्रेंस में संजू सैमसन का मजाक, अब दिलाया सेमीफाइनल का टिकट तो बदल गए सूर

15 दिन पहले सूर्यकुमार यादव ने उड़ाया था प्रेस कॉन्फ्रेंस में संजू सैमसन का मजाक, अब दिलाया सेमीफाइनल का टिकट तो बदल गए सूर
15 दिन पहले सूर्यकुमार यादव ने उड़ाया था प्रेस कॉन्फ्रेंस में संजू सैमसन का मजाक, अब दिलाया सेमीफाइनल का टिकट तो बदल गए सूर

Suryakumar Yadav: आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 (ICC T20 World Cup 2026) में भारतीय टीम (Team India) का सामना सुपर 8 के अंतिम मैच में वेस्टइंडीज (West Indies Cricket Team) से हुआ, ये मैच दोनों ही टीमों के लिए करो या मरो वाला मैच था, लेकिन अंत में टीम इंडिया ने संजू सैमसन (Sanju Samson) के नाबाद 97 रनों की पारी की बदौलत इस मैच को जीता और टी20 विश्व कप 2026 के सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है.

भारत और पाकिस्तान (IND vs PAK) के बीच होने वाले मैच से पहले भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में संजू सैमसन का मजाक बनाया था, लेकिन अब जब संजू सैमसन ने भारत को सेमीफाइनल का टिकट दिलाया है, तो उनके सूर बदल गए हैं.

संजू सैमसन की तारीफ़ में Suryakumar Yadav ने कही ये बात

संजू सैमसन ने एक छोर पर खड़े होकर अकेले ही भारत को जीत दिला दी. एक छोर से भारतीय बल्लेबाज आते और जाते रहे, लेकिन दूसरे छोर पर खड़े संजू सैमसन ने नाबाद 97 रनों की पारी खेली और भारत को सेमीफाइनल में पहुंचा दिया. संजू सैमसन की तारीफ़ करते हुए भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) ने कहा कि

“देखिए, मैं हमेशा कहता हूं, अच्छी चीजें अच्छे लोगों के साथ होती हैं जो इंतजार करते हुए, जिसके पास धैर्य होता है. मैंने ये बात अभी ही कही थी जब मैं उसके साथ था. आखिरी में ये सब मेहनत का फल है. जब लो नहीं खेल रहा था और मैदान के पीछे कड़ी मेहनत कर रहा था ताकि उसे समय पर अच्छा फल मिल सके. ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। जिस तरह से उन्होंने बल्लेबाजी की पूरा मैच अकेले दम पर ही खत्म कर दिया.”

Suryakumar Yadav ने बनाया था संजू सैमसन का मजाक

भारतीय टीम के स्टार ओपनर बल्लेबाज अभिषेक शर्मा, आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 से पहले बीमार पड़ गए थे. इसके बाद सजू सैमसन को ओपनिंग का मौका मिला, इस मैच में उन्होंने 23 रनों की पारी खेली, लेकिन इसके बाद अगले मैच से उन्हें ड्राप कर दिया गया. संजू सैमसन को पाकिस्तान के खिलाफ मैच से भी बाहर कर दिया गया.

वहीं सुपर 8 में जब भारत और साउथ अफ्रीका का मैच होना था, तो रिपोर्टर ने पूछा कि क्या संजू सैमसन को प्लेइंग 11 में मौका मिलेगा? इस पर सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) ने संजू सैमसन का मजाक उड़ाते हुए कहा था कि संजू को किसके जगह पर खिलाऊं? क्या संजू को अभिषेक या तिलक की जगह पर खिलाऊं? उस मैच में संजू सैमसन को मौका नही मिला और भारत को हार का सामना करना पड़ा.

इसके बाद भारत के सेमीफाइनल में पहुंचने की उम्मीद कम हो गई और संजू सैमसन को प्लेइंग 11 में शामिल किया गया. इसके बाद अगले ही मैच में जिम्बाब्वे के खिलाफ भारत का बल्लेबाजी क्रम बदल गया और भारतीय टीम ने जिम्बाब्वे और वेस्टइंडीज को शिकस्त देकर अब सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है.

me.sumitji@gmail.com

Leave a Reply