Friday, March 6, 2026
Crime

 ‘स्पेशल 26’ का रियल ड्रामा! फर्जी IT ऑफिसर बनकर प्रोफेसर के घर डाली रेड, ऐसे हुआ साजिश का खुलासा

 ‘स्पेशल 26’ का रियल ड्रामा! फर्जी IT ऑफिसर बनकर प्रोफेसर के घर डाली रेड, ऐसे हुआ साजिश का खुलासा

Special 26 Fraud Wardha: पूर्व प्राध्यापक के घर रेड डालने पहुंचे 2 फर्जी आयकर अधिकारी गिरफ्तार। रामनगर पुलिस ने किशन पर्बत और चेतन चौव्हान को हिरासत में लिया।

 ‘स्पेशल 26’ का रियल ड्रामा! फर्जी IT ऑफिसर बनकर प्रोफेसर के घर डाली रेड, ऐसे हुआ साजिश का खुलासा

Wardha Crime News: वर्धा शहर में बुधवार, 4 मार्च को फिल्म ‘स्पेशल 26’ जैसी घटना सामने आई, जब दो युवक खुद को आयकर विभाग का अधिकारी बताकर एक पूर्व प्राध्यापक के घर पहुंच गए। सतर्कता के चलते दोनों की पोल खुल गई और उन्हें पुलिस के हवाले कर दिया गया। मामले की जांच रामनगर पुलिस कर रही है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, श्रीनिवास कॉलोनी निवासी पूर्व प्राध्यापक चिंतामन कोंगरे के घर दो व्यक्ति पहुंचे। उन्होंने अपना नाम किशन ज्ञानेश्वर पर्बत और चेतन रमेश चौव्हान बताया तथा खुद को मुंबई आयकर विभाग का अधिकारी बताया।

ऐसे गहराया शक

दोनों ने कथित पहचान पत्र और सर्च वारंट दिखाते हुए घर की तलाशी लेने और नकदी व दस्तावेजों की जानकारी मांगनी शुरू कर दी। यहां तक कि वे वीडियो रिकॉर्डिंग भी करने लगे। स्थिति संदिग्ध लगने पर चिंतामन कोंगरे के पुत्र प्रा. सुहास कोंगरे ने तुरंत कांग्रेस नेता शेखर शेंडे और प्रवीण हिवरे को सूचना दी।

सलाह के अनुसार दोनों कथित अधिकारियों को सीए जगदीश चांडक के कार्यालय ले जाया गया। ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। वहां भी वे कुछ दस्तावेजों की मांग करने लगे, जिससे संदेह और गहरा गया। जब उनसे विभागीय जानकारी और पहचान से जुड़े सवाल पूछे गए तो वे संतोषजनक जवाब नहीं दे सके। उनके पहचान पत्र और सर्च वारंट भी संदिग्ध पाए गए।

मामले की गहन जांच कर रही पुलिस

इसके बाद उपविभागीय पुलिस अधिकारी प्रमोद मकेश्वर को सूचना दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची और कड़ी पूछताछ में दोनों के फर्जी होने का खुलासा हो गया। पुलिस ने दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। घटना की खबर फैलते ही शहर में हड़कंप मच गया। रामनगर पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है।

me.sumitji@gmail.com

Leave a Reply