Please assign a menu to the primary menu location under menu

HimachalTrending

लड़की ने जैसे ही लगाई खाने के लिए आवाज, उड़कर आ गए सैंकड़ों मुर्गे, देखिए फिर क्या हुआ

लड़की ने जैसे ही लगाई खाने के लिए आवाज, उड़कर आ गए सैंकड़ों मुर्गे, देखिए फिर क्या हुआ –

चाहे वह इंसान हो या जानवर जब भूख लगती है तो खाने पर टूट पड़ते हैं। जब ज्यादा भूख लगती है तो इंसान ही नहीं जानवर भी बैचेन हो जाते हैं। ऐसे में अगर उनको खाना मिल जाए तो फिर उस पर टूट पड़ते हैं। ऐसा ही मुर्गे-मुर्गियों के साथ भी होता है। उन्हें दाना डालते ही वे खाने के लिए दौड़े चले आते हैं ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि एक लड़की खाने के लिए कोई बर्तन बजाकर आवाज लगाती है तो बहुत सारे मुर्गे मुर्गियां उड़ते हुए चले आते हैं।

शायद ज्यादा भूखे थे पक्षी:
वीडियो में देखा जा सकता है कि एक महिला मुर्गे-मुर्गियों को खाना देती दिख रही है। उसके हाथ में कोई बर्तन नजर आ रहा है। वह उस बर्तन को बजाती है और खाने के लिए आवाज लगाती है। इसके बाद लगता है कि पक्षी इतने भूखे थे कि वो दौड़ते-भगते नहीं, बल्कि उड़ते हुए चले आए। बता दें कि आमतौर पर मुर्गे उड़ते नहीं हैं। उनके पंख भारी होते हैं। मुर्गे उड़ने में तो सक्षम होते हैं लेकिन ज्यादा ऊंचाई पर और ज्यादा देर तक नहीं उड़ सकते।

खाना देखकर उड़ने लगे मुर्गे:
वीडियो में देखा जा सकता है कि लड़की जैसे ही बर्तन पीटकर खाने के लिए आवाज लगाती है तो बहुत सारे मुर्गे-मुर्गियां खाने के लिए आ जाते हैं। खाने के लिए आवाज लगाने के बाद वह लड़की डरकर वहां से सिर झुकाए भाग जाती है। इसके बाद कुछ ही पल में ढेरों मुर्गे-मुर्गियां खाने की तरफ भागे चले आते हैं। कई तो दौड़ते हुए आते दिख रहे हैं जबकि कई उड़ते हुए भी खाने पर टूट पड़ रहे हैं। उनकी संख्या सैंकड़ों में है और वो एक साथ कैमरे की तरफ भागे चले आ रहे हैं।

लोगों को पसंद आया वीडियो:
इस वीडियो के कैप्शन के साथ लिखा,’खाने का वक्त ये साबित करता है कि चिकन भी उड़ सकते हैं। लोगों को यह वीडियो पसंद आ रहा है। कई लोगों ने इस पर अपनी प्रतिक्रिया भी दी। एक यूजर ने कहा कि एक ने कहा कि वो उड़ने से ज्यादा ग्लाइड कर रहे हैं। एक शख्स ने कहा कि उसे ये वीडियो देखकर डर लग रहा है।

himachalse
the authorhimachalse

Leave a Reply