HimachalTrending

मुख्यमंत्री योगी ने 1 लाख पदों पर सरकारी भर्तियों का किया ऐलान – UP Govt Job


UP Govt Job: उत्तर प्रदेश में अगर आप निवास कर रहे हैं और उत्तर प्रदेश में सरकारी भर्तियों तैयारी कर रहे हैं तो यह खबर आपके लिए काफी महत्वपूर्ण है| मुख्यमंत्री योगी अदित्यनाथ की तरफ से नई भर्तियों को लेकर एक बार फिर से काफी बड़ा ऐलान कर दिया गया है| मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की तरफ से यह बताया गया 2017 से पहले यूपी में नौकरियां बिल्कुल भी नहीं थी|

जब से उत्तर प्रदेश में योगी सरकार आई तब से उत्तर प्रदेश में नौजवानों को ढेर सारी नौकरियां मिली| नौजवान दूसरे राज्यों में नौकरी के लिए जाते थे| लेकिन यूपी का होने के कारण उनकी छटनी कर दी जाती थी| लेकिन अब प्रदेश के युवा सम्मान के साथ पारदर्शी नौकरी रोजगार और रोजगार आसानी से पाते हैं| मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आगामी समय में भर्तियो को लेकर भी बड़ा ऐलान किया है|

मुख्यमंत्री ने किया ऐलान ( UP NEW VACANCY 2023 )

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की तरफ से ऐलान किया गया है| आप सभी की जानकारी के लिए बता दिया जाता है कि 2017 के पहले यूपी में नौकरियों की कमी थी| लेकिन 2017 के बाद नौकरियां तेजी से युवाओं को मिली हैं| आगामी समय में भी हमारे द्वारा लाखों सरकारी पदों पर भर्तिया की जाएंगी| मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सभी विभागों को सख्त निर्देश भी दिया है|

उनकी तरफ से बताया गया कि जितने भी खाली पद है खाली पदों का विज्ञापन जल्द जारी होगा| लोकसभा चुनाव के पहले लाखों पदों पर भर्तियो के आने की पूरी उम्मीद जताई जा रही है| डबल इंजन की सरकार में रोजगार की ढेर सारी सौगात मिल रही है| सीएम योगी की तरफ से बताया गया है की डबल इंजन की सरकार में ढेर सारी शिक्षक भर्तियां हुई है| उनकी तरफ से बताया गया की सिंचाई और जल संसाधन विभाग के 1438 पदों को भरा गया| प्रवक्ता व सहायक अध्यापकों के 436 पदों को भरा गया|
खंड विकास अधिकारी के 271 पदों को भरा गया| उप जिला अधिकारी के 49 पद भरे गए| नए तहसीलदार के 110 पद भरे गए | सहायक अध्यापक बेसिक के 31277 पद भरे गए| इसके अलावा डिप्टी कलेक्टर के 1160 और बीएसए, प्रवक्ता, समीक्षा अधिकारी गन्ना पर्यवेक्षक आदि के पदों पर नियुक्तियां हुई| ढेर सारे पदों पर और भी भर्तिया हुई है| मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि युवाओं को जल्दी ढेर सारी सरकारी भर्तियों के विज्ञापन देखने को मिलेंगे|

himachalse
the authorhimachalse

Leave a Reply