पुरुषों के लिए आज हम जो खास चीज लेकर आए हैं वह लहसुन है। लहसुन का प्रयोग प्रत्येक घर की रसोई में सब्जी को स्वादिष्ट और पौष्टिक बनाने में किया जाता है। लहसुन खाने से शरीर को भरपूर ताकत में मिलती है। और शरीर की कमजोरी दूर हो जाती है। लहसुन खाना हमारे स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद होता है। लहसुन खाने से पाचन तंत्र दुरुस्त होता है। और शरीर की कई बीमारियां दूर हो जाती हैं।
पुरुष रात को सोते समय लहसुन की एक या दो कली को छीलकर शहद के साथ सेवन करें। इस तरह लहसुन का सेवन कुछ दिन लगातार करने से आपके शरीर में नई ताकत और ऊर्जा का संचार होगा। इसके अलावा लहसुन की कलियों को छीलकर शहद भरे जार में डुबोकर रख दें। और रात को सोते समय इनमें से दो कलियां निकालकर खाएं। इससे आपके शरीर की खोई हुई ताकत वापस लौट आएगी। और आपका शरीर कुछ ही दिनों में मजबूत और ताकतवर बन जाएगा।