Wednesday, March 4, 2026
IndiaPoliticsTrending

Raisina Dialogue 2026: फिनलैंड के राष्ट्रपति 4 दिवसीय दौरे पर पहुंचे भारत, व्यापार और नवाचार प्रमुख एजेंडा

फिनलैंड के राष्ट्रपति अलेक्जेंडर स्टब ने व्यापार, निवेश और महत्वपूर्ण प्रौद्योगिकी सहित विभिन्न क्षेत्रों में द्विपक्षीय सहयोग को मजबूत करने के लिए बुधवार (4 मार्च, 2026) को भारत की चार दिवसीय यात्रा शुरू की। स्टब 5 मार्च, 2026 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ वार्ता करेंगे, जिसके बाद दोनों पक्षों द्वारा कई क्षेत्रों में सहयोग को बढ़ावा देने के लिए कई समझौता ज्ञापनों (एमओयू) को अंतिम रूप दिए जाने की उम्मीद है। बैठक में पश्चिम एशिया में चल रहे संकट पर प्रमुखता से चर्चा होने की संभावना है। स्टब ने नई दिल्ली रवाना होने से पहले कहा कि यह यात्रा व्यापार सहित फिनलैंड और भारत के बीच संबंधों को और मजबूत करेगी।  स्टब भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से भी मुलाकात करेंगे। फिर उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन और विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर से भी उनकी मुलाकात होगी। इसके बाद राष्ट्रपति स्टब मुंबई का दौरा करेंगे, जहां वे महाराष्ट्र के राज्यपाल आचार्य देवव्रत और मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से मुलाकात करेंगे। इस दौरान वे भारतीय व्यापारिक नेताओं के साथ बातचीत करेंगे और भारत-फिनलैंड व्यापार कार्यक्रम में भाग लेंगे। वे मुंबई विश्वविद्यालय के छात्रों को भी संबोधित करेंगे। ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। भारत और फिनलैंड के बीच सौहार्दपूर्ण, मैत्रीपूर्ण और बहुआयामी संबंध है, जो साझा लोकतांत्रिक मूल्यों पर आधारित है।

फिनलैंड के साथ है भागीदारी

फिनलैंड यूरोपीय संघ और नॉर्डिक क्षेत्र में भारत का एक महत्वपूर्ण भागीदार है। राष्ट्रपति स्टब की यह यात्रा, विभिन्न क्षेत्रों में द्विपक्षीय सहयोग को और मजबूत करने और लोगों के बीच संबंधों को गहरा करने के लिए दोनों देशों की साझा प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

अमेरिका से लैंडो करेंगे प्रतिनिधित्व

अमेरिका के उपविदेश सचिव क्रिस्टोफर लैडो 4 दिवसीय यात्रा पर 3 से 6 मार्च तक भारत में रहेंगे। वे भारत के सबसे बडे जियोपॉलिटिकल फोरम रायसीना डायलॉग 2026 में यूएस डेलीगेशन को लीड करेंगे और प्रेजिडेंट डॉनल्ड ट्रंप की अमेरि का फर्स्ट पॉलिसी प्रायोरिटीज को आगे बढ़ाएंगे।
me.sumitji@gmail.com

Leave a Reply