Please assign a menu to the primary menu location under menu

HealthTrending

गले का कैंसर होने पर शरीर में दिखाई देने लगते हैं ये 3 बदलाव, भूलकर भी नहीं करें नजरअंदाज…

हम सब जानते हैं कि कैंसर कितनी खतरनाक बीमारी है। इस बीमारी का नाम सुनते ही लोग डर जाते हैं। शरीर में कैंसर की बीमारी होने पर इसके कुछ लक्षण दिखाई देने लगते हैं। अगर इन लक्षणों को पहचान कर इसका इलाज करवा लिया जाए तो इस गंभीर बीमारी से बचा जा सकता है। और अगर इन लक्षणों को नजरअंदाज कर दिया जाए तो यह बीमारी ज्यादा गंभीर हो जाती है।

व्यक्ति की मृत्यु हो जाती है। कैंसर अलग-अलग प्रकार के होते हैं। गले का कैंसर बहुत ही खतरनाक माना जाता है। गले का कैंसर होने पर व्यक्ति कुछ भी खा और पी नहीं सकता है। इससे शरीर बेहद कमजोर हो जाता है। और व्यक्ति की मृत्यु कुछ ही दिनों में हो जाती है। आइए गले के कैंसर के लक्षण जान लेते हैं। गले का कैंसर होने पर शरीर में दिखाई देने लगते हैं ये 3 बदलाव, भूलकर भी नहीं करें नजरअंदाज।

गले के कैंसर के संकेत1. लगातार खांसी होना
अगर आपको लगातार कई दिनों से खांसी की समस्या है तो यह गले के कैंसर का संकेत भी हो सकता है। बहुत से लोग खांसी होने पर इसको नजरअंदाज कर देते हैं। लेकिन लगातार कई दिनों से आपको खांसी हो रही है तो इसे नजरअंदाज नहीं करें। और तुरंत डॉक्टर को दिखाएं। यह गले के कैंसर का संकेत भी हो सकता है।

2. गर्दन में गांठ होना
अगर आपकी गर्दन में कोई गांठ हो गई है और धीरे-धीरे यह बड़ी हो रही है तो यह गले के कैंसर का संकेत भी हो सकता है। गर्दन पर कोई भी गांठ बनने पर तुरंत डॉक्टर को जरूर दिखाएं। हमारे शरीर में कोशिकाएं एक जगह एकत्रित होकर गांठ का रूप ले लेती हैं। और इसके बाद कैंसर की कोशिकाओं में परिवर्तित हो जाती है।

3. तेजी से वजन कम होना
अगर आपका वजन बिना किसी कारण तेजी से कम हो रहा है तो यह गले में कैंसर का संकेत भी हो सकता है। कैंसर होने पर शरीर का वजन 1 महीने में 5 किलो तक कम हो सकता है। इसके अलावा अगर आपको भूख बहुत कम लगती है। और कुछ भी खाने का मन नहीं करता है तो तुरंत डॉक्टर को जरूर दिखाएं। यह कैंसर का लक्षण भी हो सकता है।

himachalse
the authorhimachalse

Leave a Reply