Please assign a menu to the primary menu location under menu

RashifalTrending

अच्छा समय आने से पहले भगवान शिव देते है ये 7 संकेत, सिर्फ सोमवार को ही मिलेंगे ये संकेत

आप तो जानते ही होंगे कि भोलेनाथ उसके समस्त कष्टों का नाश करते हैं । शिव जी अपने भक्तों से पंच पकवान के भोग हीरे मानिक मोती अथवा सुवर्ण की अपेक्षा नहीं रखते हैं। सच्चे मन से चढ़ाई हुई एक बूंद जल भी भोलेनाथ को प्रसन्न कर देती है। आपको जीवन में कोई भी समस्या हो। अगर सच्चे मन से भोलेनाथ के पास जाते हैं ।

बता दें कि जब भी भोलेनाथ किसी मनुष्य पर प्रसन्न होते हैं तो उसे विविध प्रकार के संकेत देते हैं। यदि किसी मनुष्य को इन 7 में से कोई भी एक संकेत सोमवार के दिन मिलता है तो उसे समझ लेना चाहिए कि भगवान शिव उसकी भक्ति से अत्यंत प्रसन्न है। तो आइए इन महत्वपूर्ण संकेतो के बारे में विस्तार से जानते है।
अच्छा वक्त आने से पहले भगवान शिव देते है ये संकेत

1. ब्रह्म मुहूर्त पर जागने पर चंद्रमा के दर्शन सोमवार के दिन इस संकेत का मिलना बहुत ही शुभ माना जाता है। यदि सोमवार के दिन आपकी नींद अचानक ही सुबह ब्रह्म मुहूर्त पर खुलती है और आपको आकाश में चंद्रमा के दर्शन होते हैं तो आपके जीवन में खुशियां आने वाली हैं। आपका भाग्य और भी अधिक प्रबल होगा ।

2. सफेद नंदी के दर्शन नंदी भगवान शिव के वाहन हैं जहां पर शिव होते हैं। वहां पर नंदी अवश्य ही होते हैं। इसीलिए भाग्यशाली लोगों को ही सोमवार के दिन सफेद नंदी के दर्शन होते हैं। यदि आपको सोमवार को नंदी दिखाई देते हैं तो आपको समझ जाना चाहिए कि नंदी जी आपको भगवान शिव का आशीर्वाद देने आए हैं।

3. नाग देवता के दर्शन होना भोलेनाथ अपने गले में नागराज वासुकी को धारण करते हैं। इसी कारण से सोमवार को नाग देवता के दर्शन होना भगवान शिव के दर्शन होने के समान ही माना गया है। यदि आपको सोमवार को नाग देवता के दर्शन होते हैं तो आपकी धन से जुड़ी समस्याओं का अंत होगा। भगवान शिव की कृपा से आप की दरिद्रता का नाश होगा।

4. यदि सोमवार के दिन किसी वृक्ष के नीचे अथवा भगवान शिव के मंदिर के पास कोई स्त्री और पुरुष दिखाई दे । तो शुभ संकेत समझना चाहिए। यदि ऐसा दृश्य आपको दिखाई देता है तो आपको एक अच्छे जीवन साथी की प्राप्ति होगी। यदि आप विवाहित हैं तो पति पत्नी के बीच में प्रेम और भी अधिक बढ़ेगा और दोनों का जीवन सुखमय बीतेगा।

5. यदि सोमवार के दिन आपके द्वार पर कोई काला कुत्ता आता है तो इसे शुभ संकेत समझ ले। कुत्ते के साथ हमें कभी दूर व्यवहार नहीं करना चाहिए। नंदी के समान ही कुत्ते भोलेनाथ को अति प्रिय है। जो भी काले कुत्ते की सेवा करता है, उसे रोटी खिलाता है। उस पर भगवान शिव सदैव प्रसन्न रहते है।

6. यदि सोमवार के दिन आपको दूध अथवा पानी से भरा हुआ कोई मिट्टी का घड़ा दिखाई देता है । तो यह शुभ संकेत समझना चाहिए। यह संकेत है कि आपके जीवन में अच्छा वक्त आने वाला है और आपका बुरा समय समाप्त होने वाला है।

7. यदि सोमवार को भस्म लगाई हुई कोई व्यक्ति अथवा किसी अघोरी के दर्शन होते हैं। उन्हें साक्षात शिव का रूप मानकर उन्हें नमस्कार करना चाहिए। भस्म लगाई हुई व्यक्ति का दिखाई देना यह संकेत देता है कि आपको उत्तम स्वास्थ्य की प्राप्ति होगी। आपके सभी रोगों का नाश होगा।

himachalse
the authorhimachalse

Leave a Reply