शारदीय नवरात्रि 11 अक्टूबर 2026 से शुरू हो जाएंगी. ऐसे में पूजाअनुष्ठान के साथ ही सेलिब्रेशन भी जमकर होता है. यंगस्टर्स के बीच गरबा और डांडिया की धूम रहती है. लड़कियां खासतौर पर इवेंट्स के लिए आउटफिट से लेकर ज्वेलरी तक का ध्यान रखती हैं. गरबा और डांडिया नाइट के लिए वाइब्रेंट आउटफिट और एसेसरीज तो लेनी ही चाहिए, लेकिन इसी के साथ ये भी ध्यान रखें कि आपको डांस करने के दौरान किसी तरह की उलझन न हो. कई बार झुमके हमारे दुपट्टे में फंस जाते हैं तो वहीं पायल की वजह से घाघरा की किनारी खराब हो जाती है. इसलिए जरूरी है कि एसेसरीज के डिजाइन के साथ वर्क डिटेलिंग का भी ध्यान रखें.

झुमके खरीदने के टिप्स

डांस करने के दौरान झुमके एक्सर दुपट्टे या फिर बालों और आउटफिट के शोल्डर वाले फैब्रिक में फंस जाते हैं. इससे काफी परेशानी होती है. कोशिश करें कि ऐसे ईयररिंग चुनें जिससे पारंपरिक लुक क्रिएट हो लेकिन ये ज्यादा फंसे नहीं. इसके लिए आप ऑक्सिडाइज झुमके कैरी कर सकती हैं या फिर जर्मन सिल्वर के इयररिंग कैरी करें. ये अंदर से खोखले होते हैं और फंसने पर आसानी से निकल जाते हैं. इसी के साथ ज्यादा खिंचाव भी नहीं पड़ता है.

आप चाहे तो ईयर कफ कैरी कर सकती हैं. ये कानों को पूरा कवर करते हैं. आपको थोड़ा यूनिक लुक भी मिलेगा और इनके फंसने का कोई डर नहीं रहता है. कोशिश करें कि हमेशा हुक लॉक वाले ईयररिंग कैरी करें, ये फंसने पर गिरने की संभावना कम रहती है.

Getty Images

चूड़ियों में बरतें ज्यादा सावधानी

गरबा और डांडिया के लिए ढेर सारी कांच की चूड़ियां पहनने से बचना चाहिए. ये आपस में टकराकर टूट सकती हैं और आपको चोट लग सकती है. इसी तरह से धातु की चूड़ियां अगर साइज में थोड़ी सी बड़ी हो तो डांस करने में आपको काफी दिक्कत आ सकती है. इनपर की गई डिटेलिंग कपड़ों में फंसने से भी परेशानी होती है.

आप गरबा और डांडिया के लिए एडजस्टेबल कड़ा खरीदें जो थोड़ा चौड़ा हो. ये कलाई पर फिक्स हो जाता है और देखने में आपको ट्रेंडी लुक देता है. इसके अलावा आप सिल्क के धागों की लिपटी हुई कौड़ी लगी चूड़ियां खरीद सकती हैं, जो बहुत ज्यादा बजती भी नहीं हैं और हल्की भी रहती हैं. कांच या लाख की चूड़ियां ले रही हैं तो सेट बनाते वक्त इनके साइज का ध्यान जरूर रखें और ये भी देख लें कि उसमें ऐसी डिटेलिंग न हो जो कपड़ों में फंसती हो.

ऐसी पायल रहती हैं बेस्ट

ज्यादा हैवी पायल आपके कपड़ों में फंस सकती है. इसी तरह से जब आप एंकलेट खरीद रही हो तो ये भी देखें कि उसमें तार तो ज्यादा नहीं हैं. ये अटक जाते हैं और कपड़े की किनारी खिंचने लगती है. आजकल गरबा स्पेशल पायल आ रही हैं जो रंगबिरंगे धागों, फैब्रिक कौड़ी की डिटेलिंग से बनी होती हैं, इसमें छोटे मेटल कॉइन लगे होते हैं. ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। ये पैरों में चुभती भी नहीं हैं और हल्की भी होती हैं. आप चाहे तो लेग कड़ा चुन सकती हैं ये इधरउधर खिसकेगा नहीं और न ही कपड़ों में फंसेगा.