Mainpuri DSP Ashok Singh Akhilesh Yadav: उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में सीओ सिटी अशोक सिंह का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। वीडियो में सीओ एक व्यक्ति से बातचीत के दौरान मूंछों पर ताव देते हुए नजर आ रहे हैं। इसी दौरान उन्होंने कहा कि वीडियो बनाकर सपा प्रमुख अखिलेश यादव को भेज देना। वीडियो सामने आने के बाद अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट कर पुलिस अधिकारी पर निशाना साधा है।

क्या है पूरा मामला?
मामला मैनपुरी के पोस्टमार्टम हाउस का है। ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। जहां के एलाऊ थाना क्षेत्र में एक ट्रक कंडक्टर की हत्या के बाद उसका शव पोस्टमार्टम के लिए लाया गया था। तभी सीओ सिटी अशोक सिंह मृतक के परिजनों से बातचीत कर रहे थे। इसी बीच कुछ लोगों ने उनका वीडियो बनाना शुरू कर दिया। फिर क्या था, वीडियो बनाने को लेकर सीओ ने पहले आपत्ति जताई, लेकिन जब लोग नहीं माने तो उन्होंने मूंछों पर ताव देते हुए वीडियो अखिलेश यादव को भेजने की बात कही। अब यही वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है।
अखिलेश यादव ने साधा निशाना
वहीं वायरल वीडियो को शेयर करते हुए सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने X पर सीओ सिटी को लेकर सरकार पर सवाल उठाए। उन्होंने लिखा कि जब किसी अधिकारी को सत्ता का संरक्षण हासिल हो तो उसके तेवर कुछ अलग ही नजर आते हैं।
सिर पर ‘सत्तासजातीय’ हाथ है
इसीलिए इनकी मूंछों पर ताव है
ऐस लोगों से क्या होना इंसाफ़ है
पर अब ये कुछ दिनों की बात है
क्योंकि दस्तक दे रहा बदलाव हैहम निलंबन की माँग नहीं करेंगे! pic.twitter.com/ZsMRUHsGMn
— Akhilesh Yadav September 3, 2026
अखिलेश यादव ने तंज कसते हुए लिखा
“सिर पर ‘सत्तासजातीय’ हाथ है
इसीलिए इनकी मूंछों पर ताव है
ऐसे लोगों से क्या होना इंसाफ़ है
पर अब ये कुछ दिनों की बात है
क्योंकि दस्तक दे रहा बदलाव है..
इसके साथ ही अखिलेश यादव ने कहा कि ‘हम निलंबन की मांग नहीं करेंगे!’
Mainpuri CO Ashok Singh ने दी सफाई
Mainpuri CO Ashok Singh की सफाई, “Akhilesh Yadav को दे देना” वाले Viral Video का बताया सच !
उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में तैनात सीओ सिटी अशोक सिंह का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें वह मूंछों पर ताव देते हुए और वर्दी की नेमप्लेट की ओर इशारा करते हुए कहते नजर… pic.twitter.com/5BIEUUauTk
— Bansal News Official September 3, 2026
ये भी पढ़ें:
हत्या के बाद पोस्टमार्टम हाउस में हुआ था विवाद
Mainpuri में CO City का दबंग अंदाज, मूंछों पर ताव देकर बोले: ‘बना लो वीडियो, Akhilesh Yadav को दे देना’
उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में तैनात सीओ सिटी अशोक सिंह का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। हाल ही में इंस्पेक्टर से सीओ के पद पर प्रमोट हुए अशोक सिंह इस वीडियो… pic.twitter.com/0EVdDprYfJ
— Bansal News Official September 2, 2026
दरअसल, एलाऊ थाना क्षेत्र के संतोष नगर गांव में शराब के ठेके के सामने हमलावरों ने एक ट्रक को रोककर फायरिंग कर दी थी। इस घटना में ट्रक कंडक्टर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चालक घायल हो गया था। घटना के बाद मृतक का शव पोस्टमार्टम के लिए मैनपुरी लाया गया था। इसी दौरान सीओ सिटी अशोक सिंह परिजनों से बातचीत कर रहे थे और उनका वीडियो बनाया गया। अब वायरल वीडियो को लेकर राजनीतिक विवाद खड़ा हो गया है। अशोक सिंह मूल रूप से आजमगढ़ के रहने वाले बताए जा रहे हैं। जून 2026 में उनका औरैया से मैनपुरी तबादला हुआ था। फिलहाल वायरल वीडियो को लेकर पुलिस या प्रशासन की ओर से किसी कार्रवाई की आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।
ये भी पढ़ें:



