पंजाब में विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा ने बड़ा दांव चल दिया है. भाजपा ने शिरोमणि अकाली दल को गठबंधन में शामिल कर लिया है. 2020 में इन दोनों पार्टियों की राह अलग हो गई थी. गठबंधन के बाद अमित शाह ने यह भी एलान कर दिया कि अगर एनडीए चुनाव जीतता है, तो मुख्यमंत्री अकाली दल का ही होगा.

शाह ने कहा कि हम दोनों दलों ने पंजाब के कई मुद्दों पर चर्चा की है. हमारी प्राथमिकता नशा मुक्त पंजाब बनाना है. ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। शाह ने कहा कि अकाली दल बड़े भाई की भूमिका में रहेगा.

अमित शाह ने कहा कि दोनों दल मिलकर सभी 117 सीटों पर चुनाव लड़ेंगे. शाह ने स्पष्ट करते हुए कहा कि बड़ा भाई ही चीफ मिनिस्टर होता है.