Tehri Garhwal News: उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जिले से एक बेहद दुखद खबर सामने आ रही है. मंगलवार सुबह गुलर बाजार के पास एक पुल के पास यात्रियों से भरी एक बस अनियंत्रित होकर करीब 100 मीटर गहरी खाई में जा गिरी. इस भीषण सड़क हादसे में 6 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है, जबकि लगभग 20 अन्य यात्री गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं. घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन और राहतबचाव दल तुरंत हरकत में आ गए.

शुरुआती जानकारी के अनुसार, दुर्घटनाग्रस्त बस में कुल 30 से 35 लोग सवार थे. मंगलवार सुबह जब बस गुलर बाजार के पास से गुजर रही थी, तभी वह अचानक अनियंत्रित होकर पुल के नीचे लगभग 100 मीटर गहरी खाई में जा समाई. हादसे के बाद मौके पर चीखपुकार मच गई.

SDRF और पुलिस का त्वरित रेस्क्यू

दुर्घटना की सूचना मिलते ही स्टेट डिजास्टर रिस्पांस फोर्स की ब्यासी और ढलवाला में तैनात टीमें तुरंत घटनास्थल पर पहुंचीं. पुलिस और एसडीआरएफ के जवानों ने स्थानीय लोगों के साथ मिलकर संयुक्त रूप से राहत एवं बचाव अभियान चलाया.

6 people have lost their lives after a bus fell into a ravine about 100 meters below a bridge near Gular Bazar in Tehri Garhwal, Uttarakhand: Police

— ANI November 17, 2026

घायलों को अस्पतालों में कराया गया भर्ती, राहत कार्यों की मॉनिटरिंग जारी

रेस्क्यू टीमों ने खाई से करीब 20 घायल यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला. एंबुलेंस की मदद से सभी घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पतालों में इलाज के लिए भेजा गया है, जहां उनका उपचार जारी है. पुलिस प्रशासन ने हादसे में छह लोगों की मौत की आधिकारिक पुष्टि कर दी है. घटनास्थल पर बचाव अभियान अभी भी जारी है ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि खाई में कोई अन्य व्यक्ति या यात्री फंसा न हो.

रुद्रप्रयाग में खाई में गिरी मैक्स गाड़ी, 4 की मौत

वहीं, रुद्रप्रयाग में भी इसी तरह का दर्दनाक हादसा हुआ. अगस्त्यमुनि विकासखंड की क्यूंजा घाटी में कंडारा सड़क पर सोमवार रात करीब नौ बजे बारातियों को लेकर आ रहा एक मैक्स वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा. इस भीषण सड़क हादसे में चार लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि छह अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं. घायलों में चार की हालत नाजुक बताई जा रही है, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर यानी श्रीनगर बेस अस्पताल रेफर कर दिया गया है.

ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं।