तमिलनाडु के पूर्व मुख्यमंत्री और DMK चीफ एमके स्टालिन ने परिसीमन के मुद्दे पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी को जवाब दिया है. स्टालिन ने X पर लिखा, ‘संविधान और राज्यों के अधिकारों की रक्षा में DMK की ऐतिहासिक भूमिका को पहचानने के लिए मैं अपने भाई राहुल गांधी का दिल से धन्यवाद करता हूं. DMK तमिलनाडु और तमिल लोगों के हितों को ध्यान में रखकर ही हर फैसला लेती आई है. मै इस रास्ते से कभी समझौता नहीं करूंगा. उन्होंने कहा, ‘मुझे पूरा भरोसा है कि इतिहास हमें कट्टाबोम्मन के रूप में याद रखेगा, एट्टप्पन के रूप में नहीं.’

दरअसल, तमिल राजनीतिक विमर्श में कट्टाबोम्मन को ब्रिटिश ईस्ट इंडिया कंपनी के खिलाफ लड़ने वाले वीर योद्धा और प्रतिरोध के प्रतीक के तौर पर याद किया जाता है. वहीं, एट्टप्पन को विश्वासघात और गद्दारी का प्रतीक माना जाता है. स्टालिन का यह बयान ऐसे समय आया है, जब लोकसभा सीटों के परिसीमन को लेकर केंद्र सरकार और विपक्षी दलों के बीच टकराव बढ़ा हुआ है. DMK ने परिसीमन के संशोधित प्रस्तावों का समर्थन करने के संकेत दिए हैं. दक्षिण भारतीय राज्यों को आशंका थी कि आबादी के आधार पर लोकसभा सीटों का नए सिरे से बंटवारा होने पर संसद में उनका प्रतिनिधित्व प्रभावित हो सकता है. इधर, कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट करते हुए लिखा, ‘पिक्चर अभी बाकी है ब्रो.’
My sincere thanks to brother @RahulGandhi for acknowledging the DMKs historic role in protecting the Constitution and the rights of the States.
We have always made every decision keeping the interests of Tamil Nadu and our Tamil people as the foremost consideration.
We will not compromise on this path and Im confident that history will judge us as Kattabommans and not Ettappans.
— M.K.Stalin November 29, 2026
राहुल गांधी ने स्टालिन से मिलने की बात कही
दरअसल, राहुल गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट कर बताया कि INDIA गठबंधन के सीनियर नेता उनके साथ चेन्नई जा रहे हैं. वहां वे करेंगे और उनसे परिसीमन से जुड़े संविधान संशोधन विधेयकों का विरोध करने की अपील करेंगे. राहुल गांधी ने स्टालिन को संबोधित करते हुए लिखा, ‘तमिलनाडु विरोधी ताकतों के खिलाफ भाई स्टालिन हमेशा चट्टान की तरह खड़े रहे हैं. देशहित, तमिलनाडु के हित और संविधान की रक्षा के लिए हमें मिलकर इस विधेयक को हराना होगा.’
राहुल ने लोकसभा की सीटों की संख्या बढ़ाकर 850 किए जाने के प्रस्ताव पर भी सवाल उठाए. उन्होंने कहा कि इससे भारत में लोकतंत्र खत्म हो जाएगा. BJP और RSS को अपने फायदे के लिए देश का पूरा चुनावी नक्शा दोबारा तैयार करने की असीमित गुंजाइश मिल जाएगी.
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे का मुंबई दौरे का कार्यक्रम भी सामने आया है. खड़गे रात 8:15 बजे मुंबई पहुंचेंगे. इसके बाद रात 8:45 बजे वे ब्रीच कैंडी अस्पताल में NCP प्रमुख शरद पवार से मुलाकात करेंगे. ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। मुलाकात के बाद रात 9:30 बजे अस्पताल से निकलकर एयरपोर्ट के लिए रवाना होंगे.
किस शर्त पर DMK ने बिल का समर्थन किया?
लोकसभा में DMK के 22 सांसद हैं. उसने राज्यों में संसद की सीटें 50 फीसदी बढ़ाने के प्रस्ताव का समर्थन किया है. हालांकि, पार्टी ने यह भी साफ किया है कि तमिलनाडु की मौजूदा 7.18% प्रतिनिधित्व हिस्सेदारी कम नहीं होनी चाहिए.



