‘बिग बॉस 20’ में बीते सप्ताह से रीति तिवारी लगातार चर्चा में हैं। अपने गेम और बर्ताव को लेकर वह विवादों में आ गई थीं। टास्क के दौरान उन्होंने उदिती सिंह और काजी तौकीर के खिलाफ आपत्तिजनक बातें कही थीं, जिसके बाद सलमान खान ने भी उन्हें फटकार लगाई थी।

शो में रीति तिवारी ने दावा किया था कि उन्हें 25 हजार रुपये पॉकेटमनी मिलती है। इसके बाद उनके सौतेले पिता एकम बावा ने उनके इस दावे पर सवाल उठाए थे। रीति तिवारी की मां रानी तिवारी के एक्सपति एकम बावा ने यह भी आरोप लगाया था कि मांबेटी ने मिलकर उन्हें टॉर्चर किया था। हालांकि, रीति तिवारी ने एकम बावा के इन आरोपों को झूठा बताया था। उन्होंने यह भी कहा था कि एकम बावा के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की गई है।
रीति तिवारी की टीम को एकम बावा का जवाब
अब रीति तिवारी की टीम की ओर से की गई कानूनी कार्रवाई के दावे पर एकम बावा ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने एक वीडियो शेयर कर रीति तिवारी की टीम को जवाब दिया और कहा कि अगर उनमें दम है तो वे सामने आकर उनसे बात करें।
एकम बावा ने कहा, “रीति तिवारी की टीम से सरेआम धमकी, एकम बावा के खिलाफ कार्रवाई। बिल्कुल करो। मैंने कब रोका आपको, आप बिग बॉस में धमकियां दे रही हो नेशनल टीवी पर, आपकी टीम मुझे धमकी दे रही है। आपकी मां मेरे परिवार को धमकी दे रही है।”
उन्होंने आगे कहा, “कानून आपके लिए बना है, मेरे लिए तो कानून ही नहीं बना? मैंने वीडियो डाला, उसमें झूठ क्या बोला? सच्चाई दिखाई है और आपका सच दिखाया है, इसलिए बुरा हो गया ना।”
एकम बावा बोले अभी भी लीगल बाप हूं मैं
एकम बावा ने अपने बयान में तलाक का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा, “मैं इतने वक्त से पीछे लगा था कि मुझे तलाक दे दो, लेकिन तलाक मुझे आज भी नहीं मिला है। क्यों? अभी भी लीगल बाप हूं मैं।”
रीति को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा, “रीति तिवारी जी, आपकी मां ने मेरे साथ शादी की है, आप बोल रहे हो कि मैं झूठ बोल रहा हूं। कहां झूठ बोला मैंने?”
एमएस धोनी फिल्म के पैसे को लेकर भी सवाल
एकम बावा यहीं नहीं रुके। उन्होंने रीति तिवारी को लेकर और भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा, “एमएस धोनी मूवी भी आपने बनाई है, कहां गया उसका पैसा? ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। आप बैठाइये इन पर इंक्वायरी, पता चलेगा।”
उन्होंने आगे कहा, “दम है तो सामने आकर बात करो मुझसे, जिगरा तो रखो। नहीं है, क्योंकि मेरे पास खुलासे हैं जो खुल जाएंगे दुनिया के सामने।”
एकम बावा ने आगे कई निजी मामलों का जिक्र करते हुए कहा, “किसकी कितनी शादियां हुई हैं, किसके कितने बच्चे हैं। किसका कौन बॉयफ्रेंड है, सब पता चल जाएगा। इसलिए मैं चुप हूं।”



