Citroen eC3X: फ्रांसीसी वाहन निर्माता सिट्रोएन ने भारतीय बाजार में अपनी नई इलेक्ट्रिक क्रॉसओवर कार eC3X लॉन्च कर दी है। कंपनी ने इस मॉडल को नए डिजाइन, आधुनिक फीचर्स और कई सुरक्षा सुविधाओं के साथ पेश किया है। खास बात यह है कि कंपनी इस कार के साथ बैटरीएजएसर्विस यानी BaaS का विकल्प भी दे रही है, जिससे शुरुआती खरीद लागत काफी कम हो जाती है। इस इलेक्ट्रिक कार की शुरुआती एक्सशोरूम कीमत 6.89 लाख रुपये रखी गई है।

बैटरी किराये पर लेकर भी खरीद सकेंगे कार
सिट्रोएन eC3X को ग्राहक दो अलगअलग विकल्पों के तहत खरीद सकते हैं। पहला विकल्प BaaS प्लान का है, जिसमें ग्राहक को बैटरी खरीदने की जरूरत नहीं होगी। इस मॉडल के तहत कार की शुरुआती एक्सशोरूम कीमत 6.89 लाख रुपये रखी गई है। बैटरी के उपयोग के लिए ग्राहकों को 2.26 रुपये प्रति किलोमीटर की दर से भुगतान करना होगा। यह विकल्प उन ग्राहकों के लिए फायदेमंद माना जा रहा है जो कम शुरुआती निवेश के साथ इलेक्ट्रिक वाहन खरीदना चाहते हैं।
वहीं, अगर ग्राहक बैटरी सहित कार खरीदना चाहते हैं तो इसके लिए एक्सशोरूम कीमत 10.25 लाख रुपये तय की गई है।
स्पोर्टी क्रॉसओवर डिजाइन
नई Citroen eC3X को मजबूत और स्पोर्टी क्रॉसओवर लुक दिया गया है। इसके फ्रंट में नए LED हेडलाइट्स, स्प्लिट LED डेटाइम रनिंग लाइट्स और फॉग लैंप्स दिए गए हैं। कार में 15 इंच के डायमंडकट अलॉय व्हील्स लगाए गए हैं, जो इसके डिजाइन को और आकर्षक बनाते हैं।
इसके अलावा आगे और पीछे स्किड प्लेट्स दिए गए हैं, जो वाहन की सुरक्षा को बढ़ाने में मदद करते हैं। कार में ऑटोफोल्डिंग आउटसाइड रियर व्यू मिरर्स भी दिए गए हैं। खराब और उबड़खाबड़ रास्तों पर बेहतर ड्राइविंग के लिए इसमें 170 mm का ग्राउंड क्लीयरेंस दिया गया है। वहीं कम जगह में आसानी से मोड़ने के लिए इसका टर्निंग रेडियस 4.98 मीटर रखा गया है।
आरामदायक केबिन और आधुनिक फीचर्स
सिट्रोएन ने eC3X के केबिन को आरामदायक बनाने पर विशेष ध्यान दिया है। कंपनी के अनुसार इसमें बेहतर सीटिंग कम्फर्ट दिया गया है। भारतीय मौसम को ध्यान में रखते हुए इसमें अपग्रेडेड क्लाइमेट कंट्रोल एसी सिस्टम दिया गया है, जो केबिन को तेजी से ठंडा करने में सक्षम है।
कार के अंदर इलेक्ट्रिक ब्लू थीम वाला डैशबोर्ड दिया गया है। ग्राहक अपने चुने गए वेरिएंट के अनुसार ब्लू इंसर्ट्स वाली लेदर सीट्स या फैब्रिक सीट्स का विकल्प चुन सकते हैं। सामान रखने के लिए इसमें 315 लीटर का बूट स्पेस भी दिया गया है।
बड़ी टचस्क्रीन और कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी
नई eC3X में 10.25 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया गया है, जो वायरलेस Apple CarPlay और Android Auto को सपोर्ट करता है। ड्राइवर की सुविधा के लिए इसमें 7 इंच का डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर भी मौजूद है। कार में कनेक्टेड कार 2.0 तकनीक दी गई है, जिसकी मदद से मोबाइल ऐप के जरिए वाहन के 40 से अधिक फीचर्स को दूर से कंट्रोल किया जा सकता है। इसके अलावा वायरलेस चार्जिंग की सुविधा भी उपलब्ध कराई गई है।
JBL साउंड सिस्टम और डैशकैम
ग्राहकों को इस इलेक्ट्रिक कार में अतिरिक्त सुविधाओं के तौर पर प्रीमियम JBL साउंड सिस्टम और फ्रंटरियर डैशकैम लगाने का विकल्प भी मिलेगा। यह डैशकैम सड़क पर सामने पैदल यात्री आने या लेन बदलने जैसी परिस्थितियों में ड्राइवर को पहले से अलर्ट करने में सक्षम है।
ये हैं स्टैंडर्ड सेफ्टी फीचर्स
नई Citroen eC3X की बॉडी में हाईस्ट्रेंथ स्टील का इस्तेमाल किया गया है, जिससे इसकी मजबूती बढ़ाई गई है। सुरक्षा के लिए इसमें 6 एयरबैग्स, ABS के साथ EBD और बच्चों की सीट लगाने के लिए ISOFIX एंकर स्टैंडर्ड तौर पर दिए गए हैं।
इसके अलावा वाहन में स्पीड सेंसिंग डोर लॉक और हाईस्पीड वार्निंग सिस्टम जैसी सुविधाएं भी शामिल हैं। कंपनी ने बैटरी को फ्लोर के भीतर इस तरह स्थापित किया है कि उसकी सुरक्षा बनी रहे और मोड़ों पर वाहन का संतुलन प्रभावित न हो।
छह रंगों आएंगी नई इलेक्ट्रिक कार
Citroen eC3X को पोलर व्हाइट, स्टील ग्रे, कॉस्मो ब्लू, पर्ल नेरा ब्लैक, गार्नेट रेड और डीप फॉरेस्ट ग्रीन समेत कुल छह रंग विकल्पों में पेश किया गया है। कंपनी के शोरूम और आधिकारिक वेबसाइट पर इसकी बुकिंग शुरू कर दी गई है।
FAQ


