Sambhal Kalki Dham Acharya Pramod Krishnam: उत्तर प्रदेश के संभल में कल्कि धाम पीठाधीश्वर आचार्य प्रमोद कृष्णम को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। इसे लेकर खालिस्तानी आतंकी कुलवीर सिंह सिद्धू पर आरोप है। आचार्य ने कहा है कि मेरी हत्या होती है तो इसे बलिदान मानूंगा लेकिन कल्कि धाम का निर्माण नहीं रुकना चाहिए।

ऐंचौड़ा श्रीकल्कि धाम के आचार्य हैं प्रमोद कृष्णम
आपको बता दें आचार्य प्रमोद कृष्णम संभल के ऐंचौड़ा कंबोह स्थित श्रीकल्कि धाम के पीठाधीश्वर हैं। जिन्हें जान से मारने की धमकी दी गई है। ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। उन्होंने बताया कि 24की देर रात उनके पर्सनल नंबर पर आए कॉल के बाद एक ऑडियो मैसेज भी सामने आया है। इस बात की जानकारी उन्होंने शनिवार दोपहर श्रीकल्कि धाम में मीडिया से चर्चा के दौरान कही। साथ ही उन्होंने ऑडियो जारी किया और केंद्र व प्रदेश सरकार से सुरक्षा बढ़ाने की मांग की है।
कौन है आचार्य प्रमोद कृष्णम को धमकी देने वाला
आचार्य प्रमोद कृष्णम के अनुसार धमकी देने वाले ने अपना नाम कुलबीर सिंह सिद्धू बताया। ऑडियो में उसे यह कहते सुना जा रहा है कि उनके बारे में जान लो, वे बहुत इधरउधर घूमते हैं और सोचसमझकर निकलें, वरना जान से मार दिया जाएगा।
इंटरनेशनल नंबर से आ रही थी कॉल
उन्होंने बताया कि उन्हें कुछ दिनों से अंतरराष्ट्रीय नंबरों से कॉल आ रही थीं। जिसे रिसीव नहीं किया था। दो दिन पहले पंजाबी भाषा में ऑडियो मैसेज आया। उन्होेंने जिसकी जानकारी यूपी पुलिस, गृह मंत्रालय, पंजाब पुलिस और संभल एसपी को भी दे दी है। मेरी हत्या को बलिदान मानूंगा, कल्कि धाम का निर्माण नहीं रुकना चाहिए
कल्कि धाम में गुरूगोविंद सिंह की मूर्ति लगाने से नाराज हैं खालिस्तानी
आचार्य ने दावा किया है कि कल्कि धाम में गुरु गोबिंद सिंह जी की मूर्ति लगाने के संकल्प से खालिस्तानी नाराज हैं। उन्होंने कहा कि अगर मेरी हत्या होती है तो इसे बलिदान मानूंगा लेकिन कल्कि धाम का निर्माण नहीं रुकना चाहिए।



