
शिमला। दिनांक 27.09.2026 को स्पेशल सैल शिमला की टीम NH-05 पर शोघी पुलिस चौकी के नजदीक गश्त एवं नाकाबंदी पर तैनात थी। इस दौरान दिल्ली-सांगला रूट पर जा रही एक बस की चेकिंग के समय क्षितिज वर्मा (26 वर्ष), निवासी जिला कुल्लू को पुलिस को देखकर संदिग्ध गतिविधियां करते हुए पाया गया।पुलिस द्वारा शक के आधार पर जांच करने पर युवक की सीट के नीचे रखी गोल्ड फ्लेक सिगरेट की डिब्बी से एक पारदर्शी पाउच में चिट्टा/हेरोइन पाया गया, जिसका कुल वजन लगभग 6 ग्राम पाया गया।
इस संबंध में पुलिस थाना बालुगंज में अभियोग संख्या 201/2026, अधीन धारा 21 ND&PS Act के तहत मामला दर्ज किया गया है। आरोपी को गिरफ्तार किया गया। ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। उसे माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा।मामले में आगामी अन्वेषण जारी है।



