भारत में इलेक्ट्रिक कारों की मांग तेजी से बढ़ रही है और इसका फायदा BYD को भी मिल रहा है. BYD अब तक देश में 20 हजार से ज्यादा इलेक्ट्रिक कारों की डिलीवरी कर चुकी है. खास बात यह है कि कंपनी को 10 हजार से 20 हजार डिलीवरी तक पहुंचने में करीब एक साल से थोड़ा ज्यादा समय लगा. इससे पहले सितंबर 2025 में कंपनी ने 10 हजार कारों की डिलीवरी पूरी की थी.

इन दो इलेक्ट्रिक कारों ने दिखाया दम

भारत में की चार इलेक्ट्रिक कारें बिकती हैं. इनमें Atto 3, Sealion 7, Seal और eMax 7 शामिल हैं. हालांकि, बिक्री के मामले में Atto 3 सबसे आगे है. कंपनी अब तक इस इलेक्ट्रिक SUV की 9 हजार से ज्यादा यूनिट्स ग्राहकों तक पहुंचा चुकी है.

वहीं, फरवरी 2025 में लॉन्च हुई Sealion 7 को भी ग्राहकों से अच्छा रिस्पॉन्स मिला है. ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। इसकी 5 हजार से ज्यादा यूनिट्स की डिलीवरी हो चुकी है. इन दोनों गाड़ियों को मिलकर कंपनी की कुल डिलीवरी में 14 हजार से ज्यादा यूनिट्स की सेल हुई है.

भारत में लॉन्च हुईं दो महंगी इलेक्ट्रिक कारें

BYD ने हाल ही में अपने लग्जरी ब्रांड को भी भारत में लॉन्च किया है. इसके तहत दो इलेक्ट्रिक गाड़ियां लॉन्च हुई हैं. पहली Denza D9 है, जिसमें सात लोगों के बैठने की जगह मिलती है. इसकी कीमत 90 लाख रुपये है. दूसरी Denza Z9 GT है, जो एक दमदार और लग्जरी इलेक्ट्रिक कार है. इसकी शुरुआती एक्सशोरूम कीमत 1.56 करोड़ रुपये रखी गई है.

भारत के 40 शहरों में मौजूद हैं शोरूम

BYD लगातार भारत में अपना कारोबार बढ़ा रही है. फिलहाल कंपनी के देश के 40 शहरों में 51 शोरूम हैं. कंपनी का मकसद ज्यादा से ज्यादा ग्राहकों तक अपनी इलेक्ट्रिक कारें पहुंचाना और उन्हें खरीदने के बाद बेहतर सर्विस देना है.