Himachal Pradesh IPS Officer Sanjeev Gandhi Transfer: हिमाचल प्रदेश में वरिष्ठ IPS अधिकारी संजीव गांधी एक बार फिर अपने तबादले को लेकर चर्चा में हैं. करीब नौ महीने के भीतर पांचवीं बार उनका तबादला हुआ है. ताजा आदेशों के तहत उन्हें हिमाचल प्रदेश जनरल इंडस्ट्रीज कॉरपोरेशन लिमिटेड, शिमला का प्रबंध निदेशक नियुक्त किया गया है.

लगातार बदलती जिम्मेदारियों और हाल ही में शिमला सदर पुलिस थाना में उनके खिलाफ दर्ज दो FIR के चलते यह मामला प्रशासनिक और पुलिस महकमे में चर्चा का विषय बना हुआ है. संजीव गांधी की नई नियुक्ति को लेकर सवाल उठ रहे हैं कि आखिर इतने कम समय में उनकी तैनाती बारबार क्यों बदली जा रही है.

हिमलैंड में निदेशक के पद पर भी नियुक्त किया गया था

इससे पहले उन्हें हिमाचल प्रदेश पिछड़ा वर्ग वित्त एवं विकास निगम, कांगड़ा के प्रबंध निदेशक पद पर तैनाती के आदेश मिले थे. इसके अलावा उन्हें हिमलैंड में निदेशक के पद पर भी नियुक्त किया गया था. कम समय के भीतर अलगअलग संस्थानों और पदों पर उनकी तैनाती को लेकर प्रशासनिक हलकों में चर्चा बनी हुई है.

दो FIR दर्ज होने के बाद चर्चा में आए संजीव गांधी

संजीव गांधी के तबादले के साथ उनके खिलाफ शिमला सदर पुलिस थाना में दर्ज दो FIR का मामला भी चर्चा में है. इन मामलों में पैसों के लेनदेन और पुलिस विभाग के लिए उपलब्ध धनराशि के कथित इस्तेमाल को लेकर आरोप लगाए गए हैं. पहले मामले में आरोप है कि एक कांस्टेबल से खर्च करवाया गया, लेकिन उसे संबंधित राशि का भुगतान नहीं किया गया.

इस संबंध में वित्तीय लेनदेन में कथित अनियमितता की शिकायत के आधार पर FIR दर्ज होने की बात सामने आई है. शिकायत में बताए गए खर्च, भुगतान और संबंधित अधिकारियों की भूमिका की पुष्टि जांच के निष्कर्षों से ही हो सकेगी. ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। दूसरे मामले में आरोप है कि पुलिस थानों के लिए उपलब्ध कराई गई धनराशि का इस्तेमाल निर्धारित उद्देश्य के बजाय सरकारी आवास पर खर्च के लिए किया गया.

पुलिस दोनों मामलों में जांच कर रही

इस मामले में भी धनराशि के आवंटन, खर्च के बिलों, भुगतान संबंधी दस्तावेजों और जिम्मेदारी तय करने के लिए जांच महत्वपूर्ण होगी. पुलिस विभाग के भवनों और कर्मचारियों के आवासों की मरम्मत के लिए उपलब्ध कराई गई राशि के इस्तेमाल को लेकर भी सवाल उठने की बात सामने आई है. आरोप है कि पुलिस थानों और अन्य जरूरतों के लिए निर्धारित धनराशि का इस्तेमाल संजीव गांधी के सरकारी आवास पर किया गया.पुलिस दोनों मामलों में जांच कर रही है.

लियाकत अली की रिपोर्ट