Vande Bharat Sleeper: अब लंबी दूरी का सफर करने वाले यात्रियों की यात्रा और आरामदायक और सुविधाजनक के साथ करीब 839 करोड़ रुपये की डील की है।

इस डील के तहत कंपनी ट्रेन के लिए दरवाजे, ब्रेकिंग सिस्टम और कोचों को आपस में जोड़ने वाले गैंगवे जैसे जरूरी उपकरण उपलब्ध कराएगी। ऐसे में सवाल है कि इस ट्रेन में क्या खास होगा, रेलवे ने इतनी बड़ी डील क्यों की और यात्रियों को इससे कैसे फायदा मिलेगा? आइए जानते हैं।
ये खबर भी पढ़ें:
किस कंपनी को मिला 839 करोड़ का ऑर्डर?
भारतीय रेलवे ने वंदे भारत स्लीपर ट्रेन के लिए अमेरिका की कंपनी वैबटेक को करीब 839 करोड़ रुपये का ऑर्डर दिया है। ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। यह ऑर्डर 24 कोच वाली ट्रेन को बेहतर बनाने के लिए दिया गया है।
इस डील के तहत कंपनी ट्रेन में इस्तेमाल होने वाले कई अहम सिस्टम और उपकरण उपलब्ध कराएगी। इनकी मदद से ट्रेन के संचालन, सुरक्षा और यात्रियों की सुविधा को बेहतर बनाने की कोशिश की जाएगी।
कहां तैयार हो रहा है ट्रेन का डिजाइन?
24 कोच वाली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन का डिजाइन चेन्नई स्थित इंटीग्रल कोच फैक्ट्री तैयार कर रही है।
जानकारी के मुताबिक, फैक्ट्री का लक्ष्य 10 नवंबर 2026 तक ट्रेन का डिजाइन पूरा करने का है। डिजाइन तैयार होने के बाद ट्रेन के निर्माण से जुड़ी आगे की प्रक्रिया को गति मिलने की उम्मीद है।
ट्रेन में क्याक्या होंगे बदलाव?
वैबटेक के साथ हुई डील के तहत वंदे भारत स्लीपर ट्रेन में कई महत्वपूर्ण उपकरण लगाए जाएंगे।
1. यात्रियों के ट्रेन में चढ़ने और उतरने के लिए आधुनिक दरवाजों की व्यवस्था होगी।
2. इसकी मदद से यात्री एक कोच से दूसरे कोच में आसानी से जा सकेंगे।
3. ट्रेन की रफ्तार को नियंत्रित करने और सुरक्षित तरीके से रोकने के लिए आधुनिक ब्रेकिंग सिस्टम दिया जाएगा।
यात्रियों के लिए क्यों खास होगी वंदे भारत स्लीपर?
वंदे भारत स्लीपर ट्रेन को खास तौर पर लंबी दूरी की यात्रा को आरामदायक बनाने के उद्देश्य से तैयार किया जा रहा है। इसमें स्लीपर कोच होने से यात्री रात में सोते हुए अपना सफर पूरा कर सकेंगे।
इसके अलावा 24 कोच होने से ट्रेन में अधिक यात्रियों के सफर करने की क्षमता होगी। आधुनिक ब्रेकिंग सिस्टम से सुरक्षित संचालन में मदद मिलेगी, जबकि गैंगवे के जरिए यात्री एक कोच से दूसरे कोच में आसानी से आजा सकेंगे।
खानेपीने से लेकर चार्जिंग तक की सुविधाएं
वंदे भारत स्लीपर ट्रेन में यात्रियों की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए खानेपीने, मोबाइल और अन्य डिवाइस चार्ज करने के लिए चार्जिंग पॉइंट और वॉशरूम जैसी जरूरी सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जाएंगी।
ये खबर भी पढ़ें:



