अखबार पढ़तेपढ़ते झपकी आना, टीवी देखते हुए सो जाना या दोपहर के खाने के बाद घंटों बिस्तर पर पड़े रहना. बुजुर्गों में इन आदतों को अक्सर बढ़ती उम्र का सामान्य असर मान लिया जाता है, लेकिन अगर दिन में नींद आने का पैटर्न अचानक बदल रहा है, सुबह उठने के कुछ ही घंटे बाद गहरी नींद आने लगती है या दिन में कई बार झपकी लेने की जरूरत महसूस होती है, तो इसे नजरअंदाज नहीं करना चाहिए. हर समय नींद आने की समस्या किसी गंभीर बीमारी की घंटी हो सकती है, जिसे समझना जरूरी है.

एक नई रिसर्च बताती है कि दिन में लंबी और बारबार आने वाली नींद शरीर में चल रही किसी अंदरूनी स्वास्थ्य समस्या का संकेत हो सकती है. इस आर्टिकल में जानेंगे कि ये ऑब्जर्वेशनल स्टडी क्या कहती है. नॉर्मल नींद और बीमारी के संकेत में कैसे अंदर करें.
19 साल की स्टडी में क्या सामने आया?
मेडिकल जर्नल ‘JAMA Network Open’ में छपी रिसर्च ‘Objectively Measured Daytime Napping Patterns and AllCause Mortality in Older Adults’ में अमेरिका के 1,338 वरिष्ठ नागरिकों के डेटा का विश्लेषण किया गया. 56 साल और उससे अधिक उम्र के लोगों की नींद को समझने के लिए उनकी कलाई पर एक्टिग्राफी ट्रैकर बांधा गया. इससे उनकी नींद की अवधि, समय और बारबार झपकी लेने के पैटर्न का रिकॉर्ड तैयार किया गया. इन लोगों का 19 साल तक फॉलोअप किया गया.
रिसर्च में मिला कि दिन में सोने की अवधि में हर एक घंटे की बढ़ोतरी के साथ मृत्यु का जोखिम 13 प्रतिशत अधिक था. दिन में हर एक्स्ट्रा झपकी के साथ यह जोखिम 7 प्रतिशत अधिक पाया गया. सुबह के समय झपकी लेने वालों में दोपहर की शुरुआत में सोने वालों के मुकाबले मृत्यु का रिस्क 30 प्रतिशत अधिक था.
हालांकि, साइंटिस्ट ने साफ किया कि यह एक ऑब्जर्वेशनल स्टडी है. जो ये साबित नहीं करती कि दिन में सोने से डेथ रिस्क बढता है. बल्कि जरूरत से ज्यादा नींद किसी अंदरूनी बीमारी या सेहत खराब होने का साइन हो सकती है.
Pexels
सामान्य थकान और बीमारी के लक्षणों में अंतर
एम्स के पूर्व निदेशक और जनरल सर्जन, लैप्रोस्कोपिक सर्जन और ट्रॉमा विशेषज्ञ डॉ. महेश चंद्र मिश्रा कहते हैं कि नींद आना सामान्य है, लेकिन जरूरत से ज्यादा नींद आना किसी न्यूरोलॉजिकल समस्या का संकेत भी हो सकता है.
डेली जल्दी उठने वाले बुजुर्ग को थोड़ी झपकी आना अपने आप में चिंता की बात नहीं है. मैं भी लगभग 74 साल का हूं और सुबह चार बजे उठ जाता हूं. इसके बाद थोड़ी बहुत झपकी आ जाए तो इसमें कोई समस्या नहीं है. खासकर तब, जब डिमेंशिया के लक्षण न हों और व्यक्ति का कॉग्निटिव डोमेन यानी सोचनेसमझने और याद रखने की क्षमता सामान्य बनी हुई हो.”
इसलिए यह देखना जरूरी है कि नींद आने की आदत में कोई नया बदलाव तो नहीं आया है. व्यक्ति की याददाश्त, बातचीत, व्यवहार और डेली के काम करने की क्षमता में बदलाव भी हो रहा है या नहीं.
खर्राटे और स्लीप एपनिया भी हो सकते हैं वजह
रात में सातआठ घंटे बिस्तर पर रहने का मतलब यह नहीं कि नींद पूरी भी हुई है. मोटापा, तेज खर्राटे और स्लीप एपनिया जैसी समस्याओं में सोते समय सांस बारबार रुक सकती है. इससे नींद टूटती रहती है और सुबह उठने के बाद भी थकान बनी रहती है.
डॉ. मिश्रा बताते हैं कि स्लीप एपनिया में सांस रुकने और ऑक्सीजन सप्लाई पर असर होने से स्लीप क्वालिटी खराब होती है. इसके अलावा डायबिटीज, हाई ब्लड प्रेशर, हार्ट रिलेटेड परेशानियां और दूसरी कोमॉर्बिडिटीज भी बुजुर्गों की सेहत और नींद पर असर डाल सकती हैं.
बॉडी क्लॉक सुधारने के लिए क्या करें?
डॉ. मिश्रा कहते हैं दिन में ज्यादा सोने और रात में नींद न आने का एक चक्र बन सकता है. इसे तोड़ने के लिए फीजिकल एक्टिविटी बढ़ाना जरूरी है.
दिन में रेगुलर एक्सरसाइज करें. नॉर्मल वॉक भी बहुत महत्वपूर्ण है. आप अपने लिए पांच हजार स्टेप चलने का गोल रख सकते हैं. इससे बॉडी एक्टिव रहती है और रात में अच्छी नींद आने में मदद मिलती है. जहां संभव हो सीढ़ियां चढ़ना, योग और मेडिटेशन भी रूटीन का हिस्सा बनाएं. खानपान में पर्याप्त प्रोटीन लें और डायबिटीज व ब्लड प्रेशर जैसी बीमारियों को नियंत्रित रखें.
दिमाग को भी देते रहें एक्सरसाइज
डॉ. ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। मिश्रा कहते हैं सीनियर सिटिजन के लिए फीजिकल एक्टिविटी के साथ मेंटल एक्टिविटी भी जरूरी है. रिटायरमेंट के बाद खुद को काम से अलग कर लेना और सोशल एक्टिविटीज से दूरी बना लेना मेंटल हेल्थ पर असर डाल सकता है.
अखबार और किताबें पढ़ें, शब्दों के खेल खेलें, समाज सेवा करें या अपने इंटरेस्ट के किसी काम में समय बिताएं. योग, अनुलोमविलोम और भ्रामरी की प्रेक्टिस भी रूटीन में किए जा सकते हैं.
हर व्यक्ति को जीवन में कोई न कोई उद्देश्य बनाए रखना चाहिए. चाहे समाज सेवा हो, किसी स्कूल में बच्चों को पढ़ाना हो या अपने हुनर का इस्तेमाल करना हो. खुद को बिजी रखने से मेंटल एक्टिवनेस बनी रहती है.”
अगर दिन में नींद लगातार बढ़ रही है, रात में नींद नहीं आती या डेली के काम प्रभावित हो रहे हैं, तो डॉक्टर से सलाह लेना जरूरी है. जरूरत हो तो जेरियाट्रिशियन यानी बुजुर्गों के स्वास्थ्य के विशेषज्ञ या न्यूरोलॉजिस्ट से जांच कराएं. नींद की गोली खुद से शुरू न करें. दिन में बारबार आने वाली नींद को सिर्फ उम्र का असर मानकर टालना सही नहीं है.


