Friday, December 5, 2025
CrimeIndiaTrending

‘तेरे भाई का एक्सीडेंट हो गया है’, बीए की छात्र के साथ दो युवकों ने किया ये काम

‘तेरे भाई का एक्सीडेंट हो गया है’, बीए की छात्र के साथ दो युवकों ने किया ये काम
‘तेरे भाई का एक्सीडेंट हो गया है’, बीए की छात्र के साथ दो युवकों ने किया ये काम

भोपा क्षेत्र के गांव निवासी छात्रा को भाई के एक्सीडेंट का हवाला देकर दो युवक अपने साथ ले गए। उसके साथ अश्लील हरकत व छेड़छाड़ करते हुए वीडियो बनाया। शिकायत करने पर वीडियो वायरल करने व परिजनों को जान से मारने की धमकी दी।

थाना क्षेत्र के गांव निवासी युवक ने थाने पर एफआईआर दर्ज कराते हुए बताया कि उसकी बहन मुजफ्फरनगर डिग्री कॉलेज में बीए प्रथम वर्ष की छात्रा है। वह प्राइवेट बस से स्कूल जाती है। आरोप है कि तीन दिन पूर्व उसकी बहन स्कूल से बस में सवार होकर घर लौट रही थी।

जैसे ही वह भोपा कस्बे के बस स्टैंड पर पहुंची तो क्षेत्र के ही गांव निवासी दो युवक रुद्र व अमन उसे मिले। दोनों युवकों ने उसकी बहन से कहा कि तेरे भाई का एक्सीडेंट हो गया है, वहां जा रहे हैं, तू भी चल।

भाई के एक्सीडेंट की बात सुनकर वह उनके साथ चली गई। दोनों युवक उसे अज्ञात स्थान पर ले गये। जहां उसके साथ अश्लील हरकत व छेड़छाड़ की। उसका वीडियो भी बना लिया। वह किसी तरह उनसे बचकर अपने घर पहुंची। आरोप है कि आरोपियों ने घटना का जिक्र करने पर परिवार सहित बुरा अंजाम भुगतने की धमकी दी।

परिजनों का कहना है कि अगर आरोपियों ने और अधिक हरकत की तो वह आत्महत्या करने पर मजबूर हो जाएंगे। उधर, पुलिस का कहना है कि इस संबंध में आरोपियों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर ली है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

me.sumitji@gmail.com

Leave a Reply