Friday, April 10, 2026
Uncategorized

खूबसूरत बीवी बन सकती है कितनी खूंखार, ये खबर जानकर सिर पीट लेंगे आप!..

खूबसूरत बीवी बन सकती है कितनी खूंखार, ये खबर जानकर सिर पीट लेंगे आप!..

Wife Kills Husband MP: मध्य प्रदेश के धार जिले के राजोद थाना क्षेत्र में सामने आया मिर्ची व्यापारी देवकृष्ण पुरोहित हत्याकांड रिश्तों के भीतर छिपे अंधेरे को उजागर करता है. यह वारदात केवल एक हत्या नहीं, बल्कि तानों, अवैध संबंधों और सोची‑समझी साजिश की कहानी बनकर सामने आई है. पुलिस जांच में जो सच बाहर आया, उसने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है.

मृतक की बहन के मुताबिक, देवकृष्ण और उसकी पत्नी प्रियंका के रिश्ते लंबे समय से ठीक नहीं थे. पत्नी अक्सर देवकृष्ण का अपमान करती थी और कहती थी कि वह उसके साथ खुश नहीं है. “तुम काले हो” जैसे ताने रिश्ते में जहर घोल रहे थे. घर में आए दिन इसी बात को लेकर विवाद होता रहता था, जिससे देवकृष्ण मानसिक दबाव में रहने लगा था.

बहन ने बताए संदिग्ध हालात

देवकृष्ण की बहन ने पुलिस को बताया कि प्रियंका का व्यवहार काफी समय से संदिग्ध लग रहा था. वह पति से दूरी बनाकर रहती थी, मोबाइल फोन पर घंटों बात करती थी और छोटी‑छोटी बातों पर झगड़ा करती थी. कई बार उसने तलाक की भी बात कही, लेकिन बाद में इसे गुस्से में कही बात बताकर टाल देती थी.

अवैध प्रेम संबंध का खुलासा
पुलिस जांच में सामने आया कि प्रियंका के राजगढ़ निवासी कमलेश पुरोहित से लंबे समय से प्रेम संबंध थे. इसी रिश्ते के चलते दोनों ने देवकृष्ण को रास्ते से हटाने की योजना बनाई. पूछताछ में खुलासा हुआ कि कमलेश ने अपने साथी सुरेंद्र भाटी को एक लाख रुपये में हत्या की सुपारी दी थी, जिसमें से 50 हजार रुपये पहले ही दिए जा चुके थे.

रात में रची गई हत्या की साजिश
7 अप्रैल की रात साजिश के तहत घर का दरवाजा खुला छोड़ दिया गया. ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। इसके बाद आरोपी घर में घुसे और सो रहे देवकृष्ण पर धारदार हथियार से हमला कर उसकी हत्या कर दी. सबूत मिटाने और पुलिस को गुमराह करने के लिए घर में सामान बिखेर दिया गया और घटना को लूट का रूप देने की कोशिश की गई.

पुलिस जांच में टूटा झूठ का जाल
घटना के बाद जब पुलिस ने पत्नी से पूछताछ की तो उसके बयान में कई विरोधाभास सामने आए. सख्ती से पूछताछ और मोबाइल कॉल डिटेल, तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पूरी साजिश का पर्दाफाश हो गया. पुलिस ने आरोपी पत्नी प्रियंका और उसके प्रेमी कमलेश को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि सुपारी किलर सुरेंद्र भाटी अभी फरार है.

पुलिस ने कथित लूट का सामान भी घर से बरामद कर लिया है. साथ ही यह जांच भी की जा रही है कि हत्या से पहले देवकृष्ण को कोई नशीला पदार्थ तो नहीं दिया गया था. इसके लिए विसरा जांच कराई जा रही है. पुलिस का कहना है कि फरार आरोपी की तलाश जारी है और जल्द ही उसे भी गिरफ्तार किया जाएगा.

me.sumitji@gmail.com

Leave a Reply