दिल्ली में बढ़ते वायु प्रदूषण की समस्या को दूर करने के लिए पुरानी गाड़ियों की चर्चा एक बार फिर से शुरू हो गई है. इसी समस्या को दूर करने के लिए सुप्रीम कोर्ट ने मौखिक रूप से हाल ही में सिर्फ BS6 मानक वाली गाड़ियों को चलाने का सजेशन दिया है. अगर यह बात आगे बढ़ती है, तो पुरानी कार और बाइक रखने वालों की जेब पर बड़ा असर पड़ सकता है. बीते 15 सालों में दिल्ली में रजिस्टर हुईं हर 10 में से 4 से ज्यादा पेट्रोल कारें और लगभग इतनी ही बाइक BS6 से नीचे की हैं, जिन पर इस संभावित रोक का असर हो सकता है.

एक अनुमान के मुताबिक, दिल्ली में BSVI से कम मानक वाली पेट्रोल कारों और दोपहिया वाहनों को बदलने पर मालिकों को लगभग 75,831 करोड़ रुपये खर्च करने पड़ सकते हैं. वाहनों के रजिस्ट्रेशन से जुड़े डेटा के अनुसार साल 2012 से 2026 के बीच दिल्ली में लगभग 18.9 लाख पेट्रोल कारें रजिस्टर्ड हुई हैं. इनमें से 8.4 लाख कारें BSVI से कम मानक वाली हैं. यानी कुल पेट्रोल कारों में लगभग 44.3 फीसदी गाड़ियां इस लिस्ट में आती हैं. इसी टाइमपीरियड में रजिस्टर्ड 42.8 लाख पेट्रोल बाइकों में से 17.3 लाख वाहन BSVI से कम मानक वाले हैं. इनकी हिस्सेदारी लगभग 40.3 फीसदी है.
लेकिन, इन डेटा का यह मतलब बिल्कुल भी नहीं है कि ये सभी गाड़ियां आज भी दिल्ली की सड़कों पर चल रही हैं. कुछ वाहन खराब होने या दूसरे कारणों से इस्तेमाल में नहीं हैं. वहीं कुछ गाड़ियां दूसरे शहर जा चुकी हैं. दिल्ली NCR में पेट्रोल वाहनों की तय समय 15 साल है. ऐसे में कुछ लोग अपनी गाड़ी इस टाइपमपीरियड तक चलाते हैं, तो कुछ उसे दूसरे शहरों में बेच देते हैं.
कैसे निकाला गया 76 हजार करोड़ रुपये का हिसाब?
वाहनों को बदलने की परमिशन लागत निकालने के लिए एक कार की कीमत 8 लाख रुपये और बाइक की कीमत 50 हजार रुपये मानी गई है. ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। इस हिसाब से 8.4 लाख पेट्रोल कारों को बदलने पर लगभग 67,182 करोड़ रुपये खर्च हो सकते हैं. वहीं, 17.3 लाख बाइक को बदलने पर लागत लगभग 8,648 करोड़ रुपये के आस पास आएगी. दोनों को मिलाकर यह रकम करीब 75,831 करोड़ रुपये हो जाती है.
लेकिन, यह एक सिर्फ अनुमान है. परिवहन विभाग के एक सीनियर अधिकारी के अनुसार यह मानकर चलना सही नहीं होगा कि प्रतिबंध लगने पर हर वाहन मालिक नई गाड़ी खरीदेगा. कुछ लोग गाड़ी बदलने की जगह पर उसे चलानेा बंद कर सकते हैं, वहीं कुछ अपनी पुरानी कार बेचकर दूसरी गाड़ी खरीदने का भी सोच सकते हैं.
BSVI वाहनों की शुरुआत कब हुई?
भारत में उत्सर्जन मानक 1 अप्रैल 2020 से नए वाहनों के लिए अनिवार्य हो गया था. इन मानकों का उद्देश्य गाड़ियों से निकलने वाले नाइट्रोजन ऑक्साइड, कार्बन मोनोऑक्साइड और दूसरे हानिकारक प्रदूषकों को कम करना है. डेटा के अनुसार साल 2019 में दिल्ली में रजिस्टर्ड 94.5 फीसदी वाहन BSVI से कम मानक वाले थे. वहीं, 2021 के बाद इनकी हिस्सेदारी सालाना रजिस्ट्रेशन में कम होकर 0.10 फीसदी या इससे भी कम बची.
ICCT के भारत चीफ अमित भट्ट ने इलेक्ट्रिक वाहनों जैसी टेक्नोलॉजी को बढ़ावा देने की जरूरत बताई. वहीं परिवहन विभाग के पूर्व उपायुक्त अनिल छिकारा के अनुसार BSIV मानक पूरा करने वाली और अच्छी स्थिति में रखी गई गाड़ियों पर कार्रवाई करने से दिल्लीएनसीआर में प्रदूषण की असली वजहों का समाधान नहीं होगा.



