नेपाल के प्रधानमंत्री बालेंद्र शाह भारत दौरे पर हैं. सोमवार को राष्ट्रपति भवन के फोरकोर्ट में उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने खुद उनका स्वागत किया. शाह ने भारतीय सेना की टुकड़ी द्वारा प्रस्तुत गार्ड ऑफ ऑनर का निरीक्षण किया. इस अवसर पर नेपाल के वित्त मंत्री स्वर्णिम वाग्ले, विदेश मंत्री शिशिर खनाल और अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे.

मार्च 2026 में पदभार संभालने के बाद बालेंद्र शाह की यह भारत की पहली आधिकारिक द्विपक्षीय यात्रा है. वे 22 नवंबर को प्रधानमंत्री मोदी के आमंत्रण पर दो दिवसीय राजकीय यात्रा पर दिल्ली पहुंचे थे. पीएम मोदी और बालेन शाह ने द्विपक्षीय बैठक से पहले एक दूसरे को तोहफे भेंट किए. पीएम मोदी ने नेपाल के प्रधानमंत्री को एक विशेष कलश में त्रिवेणी संगम से लाया गया पवित्र गंगाजल भेंट किया. वहीं शाह ने पीएम मोदी को काठमांडू के पशुपतिनाथ मंदिर से लाया गया रुद्राक्ष, चंदन और शालिग्राम भेंट किया.पशुपति नाथ का रुद्राक्ष काफी प्रसिद्ध माना जाता है.
हैदराबाद हाउस में द्विपक्षीय वार्ता
औपचारिक स्वागत के बाद बालेंद्र शाह राजघाट गए, जहां उन्होंने महात्मा गांधी की समाधि पर पुष्पांजलि अर्पित की और विजिटर्स बुक में अपने विचार लिखे. इसके बाद नई दिल्ली के हैदराबाद हाउस में प्रधानमंत्री मोदी के साथ द्विपक्षीय वार्ता हुई. ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। दोनों नेताओं ने भारतनेपाल संबंधों के पूरे दायरे की समीक्षा की और क्षेत्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मुद्दों पर विचारविमर्श किया.
कई अहम मुद्दों पर चर्चा
इस बातचीत में आर्थिक संबंधों को मजबूत करने, कनेक्टिविटी बढ़ाने और ऊर्जा, बुनियादी ढांचे तथा निवेश के क्षेत्र में सहयोग को बढ़ावा देने पर मुख्य रूप से चर्चा हुई. दोनों नेताओं ने आपसी हित के प्रमुख क्षेत्रीय और अंतरराष्ट्रीय मुद्दों पर भी चर्चा की. एजेंडे में व्यापार, जलविद्युत, सीमापार परिवहन, रेल और हवाई कनेक्टिविटी, तथा बुनियादी ढांचे का विकास जैसे अहम विषय शामिल हैं.
दोनों पक्षों के बीच शिक्षा, स्वास्थ्य सेवा, कृषि, खेल, आपदा प्रबंधन और मानव संसाधन विकास से जुड़े समझौतों और सहमति पत्रों का आदानप्रदान होने की उम्मीद है. इसके अलावा, दीर्घकालिक सहयोग के लिए प्राथमिकता वाले क्षेत्रों को रेखांकित करने वाला एक व्यापक आर्थिक विजन दस्तावेज भी एजेंडे का हिस्सा है. एजेंडे में ऊर्जा, जलविद्युत, रेल कनेक्टिविटी, व्यापार, बुनियादी ढांचा और सीमा पार सहयोग प्रमुख मुद्दे हैं. दोनों देशों के बीच कई समझौता ज्ञापनों के आदानप्रदान की भी उम्मीद है.
सरयूकमला एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाई
वार्ता के दौरान दोनों प्रधानमंत्रियों ने दिल्ली से वर्चुअली सरयूकमला एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाई. यह ट्रेन अयोध्या धाम और जनकपुर धाम को जोड़ती है. लगभग 604 किलोमीटर की यह साप्ताहिक ट्रेन 28 नवंबर से नियमित रूप से चलेगी.
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से करेंगे मुलाकात
रविवार को भारत पहुंचने पर उनका औपचारिक स्वागत किया गया था, जिसके बाद उन्होंने विदेश मंत्री एस. जयशंकर से मुलाकात की. अपनी दो दिवसीय राजकीय यात्रा समाप्त करने से पहले, शाह राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से भी मुलाकात करेंगे.वे आज शाम को काठमांडू के लिए रवाना होंगे..भारतनेपाल के ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और सभ्यतागत संबंधों को मजबूत करने की दिशा में यह यात्रा महत्वपूर्ण मानी जा रही है.
यह यात्रा ऐसे समय में हो रही है जब दोनों पड़ोसी देश अपने आर्थिक और रणनीतिक संबंधों को बढ़ाने का प्रयास कर रहे हैं. भारत नेपाल का सबसे बड़ा व्यापार और निवेश साझेदार बना हुआ है, और दोनों देशों के बीच ऊर्जा, बुनियादी ढांचे, व्यापार तथा सीमापार कनेक्टिविटी के क्षेत्रों में सहयोग है.



