India T20 Team: सीसीआई बीने मंगलवार को न्यूजीलैंड दौरे के लिए भारतीय टी20 टीम का ऐलान कर दिया गया है। तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार की 4 साल बाद टीम इंडिया में वापसी हुई है। उन्होंने इससे पहले आखिरी मैच 2022 में खेला था। 15 साल के वैभव सूर्यवंशी टीम में बरकरार हैं। दौरे के लिए वनडे और टेस्ट टीम का ऐलान बाद में किया जाएगा।

🚨 Announcement 🚨#TeamIndia‘s T20I squad and India A squads for New Zealand tour announced 📝

Bhuvneshwar Kumar makes a comeback to the T20I side 🙌

More Details ▶️ https://t.co/oJ52QSH0DO#NZvIND pic.twitter.com/btbXlQ0nQD

— BCCI October 6, 2026

जानें, भुवनेश्वर कुमार की वापसी वहज

भुवनेश्वर कुमार ने अपना आखिरी टी20 मुकाबला नवंबर 2022 में  इंग्लैंड के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप का सेमीफाइनल एडिलेड ओवल में खेला था। इसके बाद से वे टीम से बाहर चल रहे थे, लेकिन पिछले दो आईपीएल सीजन में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए उनके शानदार प्रदर्शन ने सिलेक्टर्स को प्रभावित किया है।

 IPL में शानदार गेंदबाजी का मिला लाभ

पिछले दो आईपीएल सीजन में शानदार गेंदबाजी करते हुए उन्होंने  45 विकेट झटके और टीम को खिताब दिलाने में अहम भूमिका निभाई। नई गेंद से उनकी स्विंग और अनुभव को देखते हुए उन्हें एक बार फिर टीम इंडिया में मौका मिला है। हालांकि, इस चयन के चलते भुवनेश्वर कुमार को हांगकांग सिक्सेस से हटना होगा, जहां उन्हें कुछ दिन पहले ही में कप्तान बनाया गया।

ये खबर भी पढ़ें:



भारतीय टी20 टीम

 श्रेयस अय्यर , तिलक वर्मा , अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन , वैभव सूर्यवंशी, ईशान किशन , अक्षर पटेल, शिवम दुबे, नीतीश कुमार रेड्डी, नमन धीर, प्रिंस यादव, मयंक यादव, अर्शदीप सिंह, भुवनेश्वर कुमार, वरुण चक्रवर्ती और कुलदीप यादव।

इंडिया ‘ए’ टीमः ध्रुव जुरेल , यशस्वी जयसवाल, केएल राहुल, देवदत्त पडिक्कल, रविचंद्रन स्मरण, ऋषभ पंत * , वाशिंगटन सुंदर, आकिब नबी, आकाश दीप, अंशुल कंबोज, मानव सुथार, मुकेश चौधरी, साई सुदर्शन, यश राठौड़ और मुकेश कुमार.

ये खबर भी पढ़ें:

ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं।