
भोपाल में गुरुवार को वीआईपी रोड के पास बड़े तालाब में एक युवती के छलांग लगाने की कोशिश से हड़कंप मच गया. युवती रेलिंग पार कर सोलर पैनल तक पहुंच गई थी. तभी वहां मौजूद एक गोताखोर ने उसे देख लिया और समय रहते हाथ पकड़कर रोक लिया. इसका वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है.
क्या है पूरा मामला?
भोपाल वीआईपी रोड के पास एक युवती के छलांग लगाने की कोशिश से अफरा-तफरी मच गई. वह रेलिंग पार कर दूसरी ओर लगे सोलर पैनलों तक पहुंच गई थी. तभी वहां तैनात एक गोताखोर की नजर उस पर पड़ी और उसने तुरंत युवती का हाथ पकड़ लिया. प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, युवती काफी देर तक तालाब में कूदने की बात कहती रही. ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। हालांकि, गोताखोर ने उसे सुरक्षित जगह पर रोके रखा और पानी में नहीं कूदने दिया. बाद में युवती को तलैया थाना पुलिस के हवाले कर दिया गया.
वीडियो हो रहा वायरल
इंटरनेट पर इस घटना का पूरा वीडियो वायरल हो रहा है. इसमें देखा जा सकता है कि एक युवती सोलर पैनल पर अटकी हुई है और वहां मौजूद लोग उसे बचा रहे हैं. समय रहते लोग पहुंच गए, नहीं तो बड़ी घटना घट सकती थी.
भोपाल VIP रोड पर बड़े तालाब में कूदी युवती, गोताखोरों ने बचाई जान; सोलर पैनल पर अटकने के बाद हुआ रेस्क्यू https://t.co/pviOvyjxuL
— People’s Update (@PeoplesUpdate) October 29, 2026



