तेल कंपनियों ने 19 किलो वाले कमर्शियल एलपीजी सिलिंडर की कीमतों में 174 रुपये से 183.50 रुपये तक की कटौती कर दी है।

जुलाई के पहले दिन आम लोगों को घरेलू एलपीजी सिलिंडर पर तो कोई राहत नहीं मिली, लेकिन कमर्शियल उपयोगकर्ताओं के लिए अच्छी खबर है। तेल कंपनियों ने 19 किलो वाले कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में 174 रुपये से 183.50 रुपये तक की कटौती कर दी है।

वहीं, तेल कंपनियों ने 14.2 किलोग्राम वाले घरेलू रसोई गैस सिलिंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया है और इसके दाम जस के तस बने हुए हैं।

दिल्ली में सबसे ज्यादा राहत मिली है, जहां एक सिलिंडर पर 183.50 रुपये कम खर्च करने पड़ेंगे। लखनऊ और पटना में भी यही कटौती लागू हुई है। कोलकाता में थोड़ी कम राहत दी गई है।

इंडियन ऑयल के नए रेट के अनुसार 19 किलो वाले कमर्शियल सिलिंडर की कीमत 183.50 रुपये घटकर अब 2,930 रुपये हो गई है, जो पहले 3,113.50 रुपये थी। पटना में घरेलू सिलिंडर की कीमत 1,031.50 रुपये ही रहेगी, जबकि कमर्शियल सिलेंडर अब 3,227 रुपये में उपलब्ध होगा।