एस्टन मार्टिन ने मोंटेरे कार वीक 2026 में अपनी नई Valen सुपरकार को पेश कर दिया है. कंपनी के मुताबिक, यह उसकी अब तक की सबसे पावरफुल फ्रंटइंजन प्रोडक्शन कार है. इसमें Vanquish से लिया गया 5.2लीटर ट्विनटर्बो V12 इंजन मिलता है, जो 850hp की पावर और 1,000Nm का टॉर्क देता है. इसकी सिर्फ 150 यूनिट बनाई जाएंगी और कीमत 15 लाख पाउंड यानी करीब 19.46 करोड़ रुपये रखी गई है.

850hp V12 इंजन से लैस

Aston Martin Valen में Vanquish वाला 5.2लीटर ट्विनटर्बो V12 इंजन दिया गया है, लेकिन इसकी पावर को बढ़ाकर 850hp कर दिया गया है. यह Vanquish से 15hp ज्यादा है, जबकि टॉर्क 1,000Nm है. इंजन की पावर 8स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के जरिए पिछले पहियों तक पहुंचती है. इसके गियरबॉक्स सॉफ्टवेयर को Vantage GT4 रेस कार के सॉफ्टवेयर के आधार पर तैयार किया गया है. Valen सिर्फ 3.1 सेकंड में 0 से 100 किमी प्रति घंटा की रफ्तार पकड़ती है और इसकी टॉप स्पीड 345 किमी प्रति घंटा तक सीमित है.

वजन कम, डिजाइन ज्यादा आक्रामक

वैलेन का वजन वैंक्विश से 110 किलोग्राम कम है. वजन घटाने के लिए कार में कार्बन फाइबर, एल्युमिनियम, टाइटेनियम और मैग्नीशियम जैसे हल्के मटेरियल इस्तेमाल किए गए हैं. कंपनी ने ESP, थ्रॉटल, ब्रेकिंग और स्टीयरिंग सिस्टम में भी बड़े बदलाव किए हैं. सस्पेंशन में ज्यादा सख्त स्प्रिंग्स दिए गए हैं, ताकि बॉडी का रोल और पिच कम हो और कार ड्राइवर के इनपुट पर ज्यादा तेजी से प्रतिक्रिया दे. इसका डिजाइन भी एस्टन मार्टिन की पारंपरिक कारों के मुकाबले ज्यादा आक्रामक है.

खास पहिए और एयरोडायनामिक डिजाइन

वैलेन में हल्के मैग्नीशियम व्हील दिए गए हैं, जिन पर खास Pirelli P Zero R टायर मिलते हैं. आगे 275/35 ZR21 और पीछे 325/30 ZR21 टायर दिए गए हैं. इसमें पिरेली की साइबर टायर तकनीक भी है, जो टायर से जुड़ा डेटा कार के डायनेमिक कंट्रोल सिस्टम के साथ रियल टाइम में साझा करती है. साइड में बड़े एयर वेंट दिए गए हैं, जो व्हील आर्च से हवा बाहर निकालते हैं और पीछे की तरफ भेजकर डाउनफोर्स बढ़ाने में मदद करते हैं.

पीछे की तरफ पारंपरिक रियर विंडस्क्रीन की जगह ठोस टेलगेट दिया गया है, जिसे खोलने पर 170 लीटर का बूट स्पेस मिलता है. टेलगेट पर एयरोडायनामिक विंग गर्ने फ्लैप की तरह काम करता है और कम ड्रैग के साथ डाउनफोर्स पैदा करता है. इसके नीचे पतली एलईडी टेललाइट बार और 3Dप्रिंटेड क्वाड टाइटेनियम एग्जॉस्ट दिए गए हैं. Q पर्सनलाइजेशन डिपार्टमेंट पूरी तरह एक्सपोज्ड कार्बन फाइबर एक्सटीरियर का विकल्प भी देता है.

केबिन में भी मिलते हैं प्रीमियम फीचर्स

वैलेन का इंटीरियर वैंक्विश से प्रेरित है, लेकिन इसमें कई खास बदलाव किए गए हैं. इसमें 10.25इंच डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले और 10.25इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम मिलता है. सेंटर कंसोल को 3D प्रिंट किया गया है, जबकि इसमें पुशबटन स्टार्ट/स्टॉप और एयरक्राफ्टस्टाइल ड्राइव मोड सिलेक्टर दिया गया है. ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। ग्राहक Sport Plus सीटों या कार्बनफाइबर Performance सीटों में से चुन सकते हैं. इसके अलावा 15स्पीकर बाउर्स एंड विल्किंस ऑडियो सिस्टम, 360डिग्री कैमरा, डिजिटल इनसाइड रियरव्यू मिरर, पावरऑपरेटेड स्टीयरिंग कॉलम और वायरलेस फोन चार्जर भी मिलते हैं.

कीमत 19.46 करोड़ रुपये, सिर्फ 150 कारें बनेंगी

एस्टन मार्टिन ने वैलेन की कीमत 15 लाख पाउंड रखी है, जो करीब 19.46 करोड़ रुपये बैठती है. यह कीमत अतिरिक्त वैकल्पिक फीचर्स की लागत के बिना है. कंपनी वैलेन की सिर्फ 150 यूनिट बनाएगी और इन्हें उसका Q पर्सनलाइजेशन डिपार्टमेंट तैयार करेगा. इसकी डिलीवरी 2027 की दूसरी तिमाही से शुरू होगी. 850hp V12 इंजन, 110 किलोग्राम कम वजन और ज्यादा आक्रामक डिजाइन के साथ वैलेन को कंपनी ने अपनी अब तक की सबसे पावरफुल फ्रंटइंजन प्रोडक्शन कार के तौर पर पेश किया है.