
ODI: वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में शतक जमाना किसी भी बल्लेबाज की काबिलियत और निरंतरता को दर्शाता है। इस फॉर्मेट में कई दिग्गजों ने शानदार प्रदर्शन किया है, लेकिन सबसे ज्यादा शतक लगाने की रेस में भारतीय स्टार बल्लेबाज विराट कोहली टॉप पर पहुंच गए है। ताजा आंकड़ों के मुताबिक, इस सूची में शीर्ष तीन स्थान पर भारतीय बल्लेबाजों के नाम है। आइए जानते है वनडे इतिहास के टॉप 5 बल्लेबाजों के बारे में, जिन्होंने सबसे ज्यादा शतक लगाए है।
ODI में सबसे ज्यादा शतक जड़ने वाले 5 बल्लेबाज
1. विराट कोहली
इस लिस्ट में सबसे पहला नाम भारतीय दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली का है। आपको बता दें, वनडे क्रिकेट के किंग कहे जाने वाले विराट कोहली इस फॉर्मेट में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बन गए है। उन्होंने रांची में साउथ अफ्रीका के खिलाफ 120 गेंदों का सामना करते हुए 11 चौके और 7 छक्कों की मदद से 135 रन कूट डाले है। यह किंग कोहली के वनडे करियर की 52वीं सेंचुरी थी।
2. सचिन तेंदुलकर
इस लिस्ट में दूसरा नाम क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर का है, सचिन ने वनडे क्रिकेट में 452 पारियों में 49 शतक अपने नाम किए है। अपनी अद्भुत तकनीक, धैर्य और लंबे करियर की निरंतरता के कारण सचिन की गिनती आज भी वनडे इतिहास के महान बल्लेबाजों में की जाती है।
3. ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। रोहित शर्मा
इस लिस्ट में तीसरा नाम भारतीय टीम के पूर्व कप्तान और दिग्गज सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा का है। हिटमैन ने अब तक वनडे 269 पारियों में 33 शतक लगाए है। साथ ही रोहित आईसीसी वनडे बल्लेबाजी रैंकिंग में टॉप पर है। यानी वह नंबर 1 वनडे बल्लेबाज है।
4. रिकी पोंटिंग
इस लिस्ट में चौथा नाम ऑस्ट्रेलिया के पूर्व क्रिकेटर रिकी पोंटिंग का है, पोंटिंग ने 365 वनडे पारियों में 30 शतक लगाए है। उनकी आक्रामक बल्लेबाजी और मजबूत नेतृत्व क्षमता के चलते उन्होंने वनडे क्रिकेट में कई यादगार पारियां खेली है।
5. सनथ जयसूर्या
इस लिस्ट में पांचवां और आखिरी नाम श्रीलंका के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज सनथ जयसूर्या का है। जिन्होंने वनडे क्रिकेट की 433 पारियों में 28 सेंचुरी जड़ी है।



