Featured Image

Lucknow Airlines News: दीपावली के त्योहार पर हवाई यात्रा करने वाले यात्रियों की जेब पर इस बार भारी बोझ पड़ने वाला है. मध्य पूर्व में जारी तनाव और युद्ध के कारण एविएशन टरबाइन ईंधन (एटीएफ) की कीमतों में तेजी आई है. इसके परिणामस्वरूप विमानन कंपनियों ने लखनऊ के चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से उड़ानों का संचालन लगभग 20 प्रतिशत तक घटा दिया है. ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। विमानों की संख्या कम होने और मांग अधिक रहने के कारण दीपावली के आसपास हवाई टिकटों के दाम 30 प्रतिशत तक बढ़ने की आशंका जताई जा रही है.

यात्रियों को एडवांस बुकिंग में भी चुकानी पड़ रही अधिक कीमत

उड़ानों में कटौती का सबसे बड़ा असर दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु और अहमदाबाद जैसे मुख्य मार्गों पर दिखाई दे रहा है. पिछले साल की तुलना में लखनऊ से दिल्ली और मुंबई के लिए चलने वाली दैनिक उड़ानों की संख्या कम हो चुकी है. इसका सीधा असर किराए पर पड़ रहा है. जो यात्री दो महीने पहले से टिकट बुक करा रहे हैं, उन्हें भी पिछले वर्ष के मुकाबले काफी अधिक भुगतान करना पड़ रहा है. हालांकि, राहत की बात यह है कि गोवा के लिए बंद पड़ी विमान सेवा फिर से शुरू कर दी गई है.

किराए के साथ-साथ पैकेज टूर के दामों में उछाल

हवाई टिकटों के दाम बढ़ने का सीधा असर केवल खुद से बुकिंग करने वाले यात्रियों पर ही नहीं, बल्कि त्योहारों के लिए ट्रैवल एजेंसियों द्वारा बेचे जाने वाले टूर पैकेजों पर भी पड़ा है. पैकेज टूर के किराए में भी बढ़ोतरी दर्ज की गई है. हवाई किराए में आए इस अचानक उछाल से आम यात्रियों का बजट पूरी तरह गड़बड़ा गया है. ऐसे में कई लोग अब अंतिम समय की महंगी फ्लाइट यात्रा से बचने के लिए भारतीय रेलवे की विशेष ट्रेनों में अपनी सीटें सुरक्षित कराने की कोशिशों में जुट गए हैं.

मुख शहरों के लिए जारी हुआ फ्लाइट्स का नया किराया

दीपावली के अवसर पर लखनऊ से देश के विभिन्न राज्यों के लिए हवाई टिकटों की दरें तय कर दी गई हैं. आंकड़ों के अनुसार, मुंबई जाने वाले यात्रियों को IX-1381 फ्लाइट के लिए ₹14,900, AI-2491 के लिए ₹13,625 और 6E-2238 के लिए ₹11,736 का भुगतान करना होगा. राजधानी दिल्ली की यात्रा के लिए फ़्लाइट IX-1384 का किराया ₹8,582, 6E-6809 का ₹8,068 और AI-1824 का ₹7,854 दर्ज किया गया है. बेंगलुरु जाने के लिए IX-1542 का टिकट ₹14,092 तथा QP-1522 का ₹12,501 में मिल रहा है. इसके अतिरिक्त पुणे (6E-118) का किराया ₹10,694, अहमदाबाद (6E-6968) का ₹9,442, देहरादून (6E-515) का ₹9,678, गोवा (6E-399) का ₹11,595, कोलकाता (6E-6469) का ₹8,655 और गुवाहाटी (6E-146) का किराया ₹8,499 पहुंच गया है.