Featured Image

युवक की आपबीती ने इंटरनेट पर छेड़ी बड़ी बहस (सांकेतिक तस्वीर)

आज के दौर में जहां अच्छी सैलरी को सफलता का पैमाना माना जाता है, वहीं एक 28 साल के युवक की कहानी ने सोशल मीडिया पर सनसनी मचा दी है. Reddit पर वायरल हुई इस पोस्ट ने उन लाखों कॉर्पोरेट कर्मचारियों के दर्द को बयां किया है जो भारी-भरकम सैलरी पाने के बाद भी महीने के आखिर में खुद को कंगाल पाते हैं. महज कुछ साल पहले 25,000 रुपए महीने कमाने वाले इस युवक की आज सैलरी 1.2 लाख रुपए है, लेकिन हालात ऐसे हैं कि महीने के अंत में उसके पास केवल 5 से 8 हजार रुपए ही बच पाते हैं.

किराया, SIP और अचानक आए खर्चे

युवक ने अपनी आपबीती साझा करते हुए बताया कि जैसे-जैसे आमदनी बढ़ी, वैसे-वैसे खर्चे भी कई गुना बढ़ गए. ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। आज उसकी सैलरी का बड़ा हिस्सा महंगे किराए, परिवार की जिम्मेदारियों, म्यूचुअल फंड एसआईपी और रोजमर्रा की भागदौड़ में खर्च हो जाता है. जो थोड़ी बहुत रकम बचती है, वह अचानक आने वाले मेडिकल या अन्य खर्चों की भेंट चढ़ जाती है. युवक यह दर्द साफ दिखाता है कि कैसे लाइफस्टाइल से जुड़ी महंगाई लोगों की जेब चुपचाप खाली कर रही है.

सोशल मीडिया पर यूजर्स की तीखी प्रतिक्रियाएं

यह पोस्ट सामने आते ही रेडिट पर बहस छिड़ गई. इंटरनेट यूजर्स ने इस समस्या पर खुलकर अपने विचार रखे और इसे मैनेज करने के कुछ तरीके भी सुझाए. एक यूजर ने सलाह दी कि लोग अक्सर बाहर खाने और छोटी-छोटी चीजों पर बिना सोचे-समझे हजारों रुपए उड़ा देते हैं. तीन महीने तक अपने हर एक खर्चे को ट्रैक करें, असली तस्वीर खुद-ब-खुद सामने आ जाएगी.

एक अन्य यूजर ने लिखा कि जब आपकी सैलरी अचानक बढ़े, तो कम से कम एक साल तक ऐसे जिएं जैसे आप पुरानी सैलरी पर ही जी रहे हैं. इससे खर्चों की आदतें नियंत्रण में रहती हैं. कई लोगों ने याद दिलाया कि एसआईपी (SIP) बचत का हिस्सा है, न कि खर्चा. इसलिए इसे अपनी कटौती में शामिल न करें.