: विधानसभा चुनाव से पहले बहुजन समाज पार्टी में बड़ा बदलाव हुआ है। BSP सुप्रीमो मायावती ने अपने भतीजे आकाश आनंद को एक बार फिर पार्टी का राष्ट्रीय संयोजक बनाया है। आपको बता दें कि इससे पहले मायावती ने उन्हें इसी पद से हटाकर पार्टी से बाहर किया था। अब आकाश की  में वापसी हो गई है।

1. जैसाकि सर्वविदित है कि परमूपज्य बाबा साहेब डा. भीमराव अम्बेडकर व उनके परम अनुयायी मान्यवर श्री कांशीराम जी की देश भर में बहुजनहित हेतु ज़बरदस्त त्यागतपस्या, आजीवन कड़ा संघर्ष व उनके उच्च आदर्श हमेशा ही प्रेरणा के स्त्रोत रहे हैं, जिस पर चलकर ही बी.एस.पी. ने देश की राजनीति…

— Mayawati October 5, 2026

मायावती बोलीं पार्टी के हित में फैसला

प्रमुख ने कहा कि पार्टी ने काफी सोचविचार के बाद ये फैसला लिया है। ये फैसला पार्टी और बहुजन आंदोलन के हित में लिया गया है।

आकाश के काम करने के तरीके में बदलाव

बसपा सुप्रीमो मायावती ने कहा कि आकाश का व्यक्तित्व पहले भी काफी हद तक ठीक रहा है, लेकिन पिछले दिनों कुछ ऐसी बातें सामने आईं, जिनके कारण पार्टी संगठन में कई बदलाव करने पड़े। उनके मुताबिक आकाश के ससुर अशोक सिद्धार्थ के राजनीति से संन्यास लेने के बाद आकाश के व्यवहार और काम करने के तरीके में बदलाव देखा गया है।

आकाश ने सोशल मीडिया पर मांगा था मौका

परम आदरणीय बहन जी,

आप मेरी राजनैतिक गुरु हैं, मेरी प्रेरणा हैं, और मेरी बुआ माँ भी हैं।

राजनीति में मैंने जो कुछ सीखा, वो आप से ही सीखा, जो कुछ किया, आपके मार्गदर्शन में किया। इसलिए आज अपनी बात सीधे आपके सामने और पूरे बहुजन समाज के सामने रखना चाहता हूँ।

पिछले कुछ दिनों से…

— Akash Anand October 2, 2026

X पर पोस्ट में मायावती ने आकाश आनंद के हाल ही के सोशल मीडिया पोस्ट का भी जिक्र किया। आकाश ने मायावती से दोबारा पार्टी में काम करने का मौका मांगा था और कहा था कि उनके लिए सिर्फ पार्टी नहीं, बल्कि परिवार है। उन्होंने मायावती के प्रति अपनी निष्ठा भी जताई थी।

पार्टी नेताओं ने किया वापसी का समर्थन

मायावती ने कहा कि पार्टी के ज्यादातर लोगों की राय थी कि आकाश के अनुरोध को स्वीकार कर उन्हें फिर काम करने का मौका दिया जाए। आकाश के पिता आनंद कुमार और छोटे भाई ईशान आनंद ने भी इस फैसले पर सहमति जताई।

ईशान बोले बिना पद के भी करेंगे काम

के मुताबिक ईशान आनंद ने कहा कि वे बिना किसी पद के भी पार्टी में उनके दिशानिर्देशन में जो जिम्मेदारी दी जाएगी, उसे ईमानदारी और निष्ठा से निभाएंगे।

ये खबर भी पढ़ें: 

बारबार बदलाव नहीं होने की उम्मीद

बसपा प्रमुख मायावती ने उम्मीद जताई कि अशोक सिद्धार्थ के राजनीति से संन्यास लेने के बाद अब पार्टी में काम सुचारू तरीके से चलेगा और संगठन में बारबार बदलाव नहीं करना पड़ेगा। उन्होंने साफ कहा कि आगे काफी कुछ आकाश आनंद पर भी निर्भर करेगा।

ये खबर भी पढ़ें: 

मायावती ने आकाश और परिवार को दिया आशीर्वाद

बसपा सुप्रीमो मायावती ने आकाश आनंद को उनके राजनीतिक भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। साथ ही आकाश के छोटे भाई ईशान आनंद और पिता आनंद कुमार को भी अपना प्यार और आशीर्वाद दिया।