Maharashtra Auto Taxi Strike: महाराष्ट्र में आज ऑटो रिक्शा और टैक्सी बंद करने का आह्वान किया गया है. ऑटोटैक्सी ट्रांसपोर्ट फेडरेशन ऑफ इंडिया और महाराष्ट्र रिक्शा पंचायत ने रैपिडो की बाइकटैक्सी सेवा के विरोध में आज एक दिवसीय राज्यव्यापी परिवहन हड़ताल का आह्वान किया है. इस हड़ताल की वजह से मुंबई और ठाणे समेत महाराष्ट्र के प्रमुख शहरों में ऑटो रिक्शा, टैक्सी और कैब सेवाएं प्रभावित होने की आशंका जताई जा रही है.

हालांकि, फिलहाल मुंबई उपनगर के कांदिवली, बोरीवली और मालाड, अंधेरी,बांद्रा में इस हड़ताल का ज्यादा असर दिखाई नहीं दे रहा है. कुछ ऑटो रिक्शा चालकों ने अपने वाहन बंद रखे हैं, जबकि कई ऑटो रिक्शा सड़कों पर सामान्य रूप से चलते नजर आ रहे हैं. रविवार को मुंबई में मनसे परिवहन सेना और धड़क कामगार यूनियन समेत कई संगठनों ने आज के आंदोलन को अपना समर्थन दिया था.

ओला और उबर कैब चालक भी हड़ताल में होंगे शामिल

वहीं, ओला और उबर से जुड़े बड़ी संख्या में कैब चालकों के भी इस हड़ताल में शामिल होने की उम्मीद जताई जा रही है. आरोप है कि बिना लाइसेंस, बिना बैज और बिना परमिट के ये रैपिडो बाइकटैक्सी वाले कमर्शियली ग्राहकों को सेवा दे रहे हैं, जबकि इनकी सर्विस को राज्य सरकार ने भी मान्यता नहीं दी है. ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। रैपिडो की बाइकटैक्सी से ऑटो, टैक्सी चालकों व केब चालकों का रोजगार खतरे में पड़ गया है.

ऑटो रिक्शा संगठनों ने की क्या है प्रमुख मांग?

राज्य के अलगअलग जिलों में जिलाधिकारियों और परिवहन आयुक्त को ज्ञापन सौंपने की तैयारी है. ऑटो रिक्शा संगठनों ने आवश्यक अनुमति और दस्तावेजों के बिना संचालित हो रही रैपिडो बाइकटैक्सी सेवाओं के खिलाफ कार्रवाई करने और उनको बंद करने की मांग प्रमुख रूप से की है. इस मुद्दे पर मनसे और विभिन्न ऑटो रिक्शा संगठनों ने संयुक्त रूप से पत्रकार वार्ता की. इसमें मनसे अध्यक्ष संजय नाईक ने ई शहरों में रैपिडो के जरिए बाइक पर यात्रियों को लाने और ले जाने का काम बिना आवश्यक अनुमति के करने की बात कही.