Dharmendra Kashyap : बरेली की आंवला सीट ) से पूर्व सांसद धर्मेंद्र कश्यप छोड़ सकते हैं। बताया जा रहा है कि राज्यसभा का टिकट नहीं मिलने से वह नाराज हैं। हालांकि, उनके पार्टी छोड़ने और समाजवादी पार्टी में शामिल होने को लेकर अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

धर्मेंद्र कश्यप ( ने पार्टी में सम्मान नहीं मिलने की बात कही है। उनका कहना है कि जिन लोगों ने उन्हें चुनाव में हराया, उन्हें पार्टी में तवज्जो दी जा रही है, जबकि उन्हें वह सम्मान नहीं मिल रहा जिसके वह हकदार हैं। इस बीच, सूत्रों के हवाले से समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव से उनकी मुलाकात की चर्चा भी सामने आई है। ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। ऐसे में उनके जल्द सपा में शामिल होने की अटकलें लगाई जा रही हैं।

ये भी पढ़ें :

धर्मेंद्र कश्यप ( के अगले राजनीतिक कदम पर सबकी नजरें टिकी हैं। अगर वह बीजेपी छोड़कर सपा में शामिल होते हैं, तो बरेली और आसपास के क्षेत्रों की राजनीति में इसका असर देखने को मिल सकता है। फिलहाल, इस संबंध में किसी औपचारिक घोषणा का इंतजार है।

ये भी पढ़ें :