उद्धव ठाकरे गुट की शिवसेना को एक बड़ा झटका लगने जा रहा है. खबर है कि पार्टी के नेता और और प्रवक्ता आनंद दुबे ने शिवसेना को छोड़ने का फैसला किया है. बताया जा रहा है कि आनंद दुबे कॉकरोच जनता पार्टी के सपोर्ट में UBTके आने के बाद से नाराज है. सूत्रों की मानें तो आज 2 बजे वो मुंबई में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पार्टी का छोड़ने का ऐलान करेंगे.

जानकारी के मुताबिक आनंद दुबे चुनाव आयोग के खिलाफ जारी आंदोलन और उसमें शिवसेना UBT के शामिल होने से नाराज हैं. सूत्रों की मानें तो उनका मानना है कि इस आंदोलन के जरिए संवैधानिक संस्थाओं को बदनाम करने की कोशिश हो रही है, जिसको लेकर उन्होंने नाराजगी जाहिर की है.

प्रेस कॉन्फ्रेंस आनंद दुबे करेंगे इस्तीफे का ऐलान!

बताया जा रहा है कि आनंद दुबे मुंबई में आज प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे. इस दौरान वो शिवसेना UBT की सदस्यता और पार्टी के प्रवक्ता पद से इस्तीफे का ऐलान करेंगे. ऐसे में सभी की नजर उनके फैसले पर टिकी है.

CJP के आंदोलन को शिवसेना का समर्थन

दरअसल मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ मुंबई के शिवाजी पार्क इलाके में कॉकरोच जनता पार्टी ने आंदोलन किया था. इस आंदोलन का शिवसेना ने भी समर्थन किया है. रविवार को पार्टी के नेता आदित्य ठाकरे और महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के अमित ठाकरे सैकड़ों समर्थकों के साथ आंदोलन में पहुंचे थे. ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। इस दौरान इस दौरान आदित्य ठाकरे ने कहा कि अब यह विरोध प्रदर्शन नहीं रुकेगा. उन्होंने कहा कि मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफा देने तक आंदोलन जारी रहेगा.

पार्टी के प्रवक्ता भी हैं आनंद दुबे

आनंद दुबे शिवसेना यूबीटी के सबसे चर्चित चेहरों में से एक रहे हैं. वो पार्टी के प्रवक्ता भी हैं और लगातार टीवी डिबेट में पार्टी का पक्ष रखते थे. वो उद्धव ठाकरे के करीबी नेताओं में गिने जाते हैं. वहीं अब अचानक उनके पार्टी छोड़ने की खबर से पार्टी में हलचल मच गई है. फिलहाल पार्टी की तरफ से इसको लेकर कोई बयान सामने नहीं आया है और न ही आनंद दुबे ने कुछ कहा है.