उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले में एक HIV संक्रमित महिला पर कई युवाओं से संबंध बनाकर इस खतरनाक वायरस को फैलाने का आरोप है. बताया जा रहा है कि महिला के संपर्क में आए दो HIV संक्रमित चचेरे भाइयों की इलाज के दौरान मौत हो गई. मामला सामने आने के बाद हड़कंप मचा हुआ है. पुलिस और स्वास्थ्य विभाग जांच में जुटे हैं.

स्थानीय लोगों के मुताबिक, आरोपी महिला करीब एक साल पहले आदोपुर के एक मोहल्ले में किराए पर कमरा लेकर रहने आई थी. कुछ समय बाद उसके कमरे पर मोहल्ले के कुछ युवकों का आनाजाना शुरू हो गया. करीब छह महीने पहले मोहल्ले में रहने वाले दो चचेरे भाइयों की तबीयत खराब होने लगी. परिवार ने दोनों का इलाज स्थानीय स्तर से लेकर बिजनौर, ऋषिकेश के एम्स और देहरादून तक कराया.

इलाज के दौरान दोनों युवकों की कई तरह की मेडिकल जांच कराई गई. जांच रिपोर्ट में दोनों के एचआईवी संक्रमित होने की पुष्टि हुई. ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। बीमारी गंभीर अवस्था में पहुंचने के बाद दोनों की हालत लगातार बिगड़ती चली गई.

आठ दिन पहले एक भाई की हुई मौत

परिजनों के मुताबिक, संक्रमण के कारण दोनों भाइयों की हालत बेहद गंभीर हो गई थी. इलाज के दौरान करीब आठ दिन पहले एक चचेरे भाई की मौत हो गई. इसके बाद बुधवार को दूसरे भाई ने भी दम तोड़ दिया. दोनों की मौत के बाद मोहल्ले में इस मामले को लेकर चिंता बढ़ गई.

परिजनों का कहना है कि बीमारी की गंभीर स्थिति के दौरान एक युवक ने ‘मोहल्लेवाली आंटी’ के संपर्क में आने की बात बताई थी. उसके मुताबिक, वह मोहल्ले में किराए पर रहने वाली महिला के संपर्क में आया था. उसने अपने चचेरे भाई को भी महिला के कमरे पर आतेजाते देखा था.

महिला अचानक हुई गायब

स्थानीय लोगों के अनुसार, एचआईवी संक्रमण की जानकारी सामने आने के बाद महिला ने कमरा खाली कर दिया और वहां से चली गई. फिलहाल उसके ठिकाने और पहचान से जुड़ी पूरी जानकारी सामने नहीं आई है. मोहल्ले के लोग उस मकान मालिक से भी महिला के बारे में जानकारी जुटाने का प्रयास कर रहे हैं, जिसके घर में उसने किराए पर कमरा लिया था.

बिजनौर के सीएमओ डॉ. लोकेन्द्र सिंह के मुताबिक, पिछले पांचछह महीनों में एचआईवी की जांच कराने वाले लोगों की संख्या में बढ़ोतरी हुई है. कई संक्रमित मरीजों का इलाज भी चल रहा है. अधिकारियों का कहना है कि मामले से जुड़ी वास्तविक स्थिति जांच और मेडिकल रिकॉर्ड के आधार पर ही स्पष्ट होगी.