ACP Vivek Bhagat Promotion: नई दिल्ली में चुनाव आयोग के खिलाफ जंतरमंतर पर हुए प्रदर्शन के दौरान महिला पत्रकारों से कथित बदसलूकी और यौन उत्पीड़न के आरोपों के बीच दिल्ली पुलिस के ACP विवेक भगत को प्रमोशन मिला है।

उन्हें एडिशनल DCP के पद पर पदोन्नत किया गया है। यह फैसला ऐसे समय सामने आया है, जब तीन महिला पत्रकारों की शिकायतें जांच के लिए क्राइम ब्रांच को भेजी गई हैं।
Every day, Delhi Police stoops to a new low.
ACP Vivek Bhagat, accused of molesting a female journalist, instead of facing action, gets promoted to Additional DCP.
What kind of system are we living in, where an allegation of molestation is followed by a promotion? pic.twitter.com/cU4usvWMJu
— Cockroach Janta Party CJP October 5, 2026
ड्यूटी पर पुलिस अधिकारी ने किया अनुचित व्यवहार
महिला पत्रकारों का आरोप है कि 3 अक्टूबर को नई दिल्ली इलाके में प्रदर्शन की रिपोर्टिंग के दौरान ड्यूटी पर तैनात कुछ वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने उनके साथ अनुचित व्यवहार किया।
दिल्ली पुलिस ने इन शिकायतों को निष्पक्ष जांच के लिए क्राइम ब्रांच को ट्रांसफर करने की जानकारी दी है।
संसद मार्ग थाने के सामने किया था प्रदर्शन
मामले को लेकर शनिवार शाम कई स्वतंत्र पत्रकारों और सोशल मीडिया से जुड़े लोगों ने संसद मार्ग थाने के बाहर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों की मांग थी कि शिकायत के आधार पर संबंधित पुलिस अधिकारियों के खिलाफ FIR दर्ज की जाए। ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं।
उनका आरोप था कि शिकायत देने के बावजूद तत्काल केस दर्ज नहीं किया गया।
राहुलप्रियंका ने दिल्ली पुलिस पर उठाए सवाल
इस घटनाक्रम पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी ने भी दिल्ली पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए। राहुल गांधी ने FIR दर्ज न होने को लेकर आपत्ति जताई, जबकि प्रियंका गांधी ने महिला पत्रकारों की शिकायतों पर कार्रवाई की मांग की।



