राजस्थान के झूंझुनू में सोमवार की सुबह बड़ा हादसा हो गया. यहां सड़क निर्माण में जुटे 5 मजदूरों की हाई टेंशन लाइन की चपेट में आने से मौके पर मौत हो गई. जबकि तीन अन्य मजदूर गंभीर रूप से झुलस गए. आनन फानन में इन मजदूरों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. यह हादसा झूंझुनू के झापोली में कदम कुंड की ओर जाने वाली सड़क के निर्माण कार्य के दौरान हुआ. सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है.

खबर अपडेट हो रही है

ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं।