Featured Image

Lover Killed Married Girlfriend: पटियाला के पातड़ां से एक खौफनाक मामला सामने आया है, जहां एक आशिक ने अपनी ही प्रेमिका की जान ले ली और लाश को पानी में बहा दिया. 23 साल की रणदीप कौर शादीशुदा थीं लेकिन पति को छोड़े बिना 2023 से अजय कुमार के साथ लिव-इन में रह रही थी, जो पहले से दो बच्चियों का पिता है और कुल्चे बेचकर अपना जीवनयापन करता है. दोनों एक साथ तो रहने लगे लेकिन कुछ वक्त पहले मारपीट के बाद रणदीप अपनी दादी मंजीत कौर के घर आ गई थी, लेकिन प्रेमी उसे वहां से भी खींचकर ले गया और हत्या करके लाश को ठिकाने लगा दिया. अगले दिन उसकी लाश पुलिस को बरामद हुई लेकिन शिनाख्त नहीं हो पाई जिसके चलते कागजी कार्यवाही करके अंतिम संस्कार कर दिया, लेकिन 12 दिन बाद शव से मिले सबूतों ने पुलिस के सामने पूरा सच खोलकर रख दिया.

पति छोड़कर लिव-इन, फिर प्रेमी को छोड़ा

कहानी शुरू होती है 2023 से, जब शादीशुदा रणदीप अपना घर-परिवार छोड़ अजय कुमार के पास पहुंच गई. अजय कुलचे बेचता था और पहले से दो बच्चों का बाप था. घर में अनबन हुई, मारपीट हुई, तो रणदीप लौटकर अपनी दादी के पास आ गई. पर 7 सितंबर की सुबह 7-8 बजे के बीच, अजय फरिश्ता नहीं, काल बनकर पहुंचा. रणदीप के मना करने के बावजूद वो उसे जबरन ले गया. मां-दादी ने फोन घुमाया तो मोबाइल बंद मिले. अजय के घर पहुंचे तो मां-बाप भी बहाने बनाने लगे. यहीं से शक गहराया कि माजरा कुछ और ही है.

150 किमी दूर नहर किनारे किया कांड, बहा दी लाश

अजय रणदीप को अंधेरे और वीराने में नहर किनारे ले गया. ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। पहले गला घोंटा और फिर लाश को भाखड़ा कैनाल में फेंक दिया. पानी बहते-बहते पटियाला से 150 किमी दूर हरियाणा के टोहाना (ललाउदा गांव) पहुंच गया. 8 सितंबर को सुबह-सुबह पानी में तैरती लाश मिली. पहचान न होने पर पुलिस ने कानूनी औपचारिकता (IPC Section 194) के तहत लावारिस मानकर उसका अंतिम संस्कार कर दिया. परिवार 12 दिन तक भटकता रहा, आखिरकार 19 सितंबर को जब वे टोहाना थाने पहुंचे और फोटो-कपड़े देखे, तो पैरों तले जमीन खिसक गई. रणदीप राख बन चुकी थी, हड्डियां तक नहीं मिलीं!

12 दिन बाद शिकंजे में आया कातिल आशिक

परिवार के सुराग और पुलिस की सख्ती के आगे कातिल अजय टूट गया. जांच में साफ हुआ कि अंधेरे का फायदा उठाकर शातिर अंदाज में हत्या को अंजाम दिया गया था. पातड़ां पुलिस ने रविवार को आखिरकार अजय कुमार को गिरफ्तार कर लिया. जो आशिक साथ जीने-मरने की कसमें खाता था, वही 150 किमी दूर पानी में धकेलकर भूल गया कि सच छिपता नहीं है.