Sonia Gandhi Belonging Book: कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी की आत्मकथा अपनापन: प्यार का एक सफर सियासी गलियारों में चर्चा का विषय बनी हुई है।

10 नवंबर 2026 को प्रकाशित इस किताब में सोनिया गांधी ने अपने निजी जीवन, राजीव गांधी के साथ रिश्तों और राजनीतिक सफर के कई अनसुने किस्सों को साझा किया है।
इसके साथ ही मध्यप्रदेश के दो दिग्गज नेताओं, पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन सिंह और पूर्व केंद्रीय मंत्री माधवराव सिंधिया को लेकर भी दिलचस्प संस्मरण सामने आए हैं।
अर्जुन सिंह की राजनीतिक समझ की तारीफ
सोनिया गांधी ने अपनी किताब में अर्जुन सिंह को राजनीतिक रूप से बेहद समझदार नेता बताया है। उन्होंने जटिल राजनीतिक परिस्थितियों को समझने और महत्वपूर्ण मामलों में उनकी सूझबूझ की सराहना की है।
वहीं, माधवराव सिंधिया को लेकर भी उन्होंने अपने संस्मरण साझा किए हैं। ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। सोनिया ने उन्हें संसद में मुश्किल परिस्थितियों के दौरान मदद करने वाला भरोसेमंद साथी बताया है।
उनके मुताबिक, माधवराव सिंधिया कई बार उनकी घबराहट और असहजता को समझकर स्वयं मदद के लिए आगे आते थे।
I had the privilege of reading the autobiography of our respected leader Mrs. Sonia Gandhi Ji, Belonging: A Journey of Love.
This book is the story of a devoted woman who sacrificed everything for Mother India.
I request all of you to also read the book.
The book is now… pic.twitter.com/tbJwO9h1Sk— Kamal Nath November 11, 2026
राजीव गांधी को लेकर भावुक हुईं सोनिया
किताब में सोनिया गांधी ने अपने पति और पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के साथ बिताए पलों को भी याद किया है। उन्होंने बताया कि अगर राजीव गांधी आज जीवित होते, तो संभव है कि उनका पारिवारिक जीवन सामान्य होता।
एक अन्य प्रसंग में 1970 के दशक की भविष्यवाणी का जिक्र है। सोनिया के संस्मरण के मुताबिक, एक हस्तरेखा विशेषज्ञ ने भविष्यवाणी की थी कि संजय गांधी नहीं, बल्कि राजीव गांधी देश के प्रधानमंत्री बनेंगे।
उस समय राजीव ने इसे हंसी में टाल दिया था, जबकि सोनिया भावुक हो गई थीं।
PM मोदी की तारीफ पर दिग्विजय क्या बोले?
सोनिया गांधी की किताब में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बारे में की गई सकारात्मक टिप्पणी को लेकर भी राजनीतिक चर्चा तेज है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने इसे सोनिया गांधी का बड़प्पन बताया है।
हालांकि, उन्होंने अपनी राजनीतिक विचारधारा को स्पष्ट करते हुए कहा कि वे सांप्रदायिक सद्भाव, सर्वधर्म समभाव और शांति के सिद्धांतों में विश्वास रखते हैं।



