बॉलीवुड अभिनेता इमरान खान के फैंस के लिए एक बड़ी और खुशखबरी सामने आई है। लगभग एक दशक तक बड़े पर्दे से दूर रहने के बाद, इमरान खान ने आधिकारिक तौर पर अपनी एक्टिंग कमबैक की घोषणा कर दी है। वे जल्द ही नेटफ्लिक्स की ओरिजिनल फिल्म ‘अधूरे हम अधूरे तुम’ में मुख्य भूमिका निभाते नजर आएंगे। ‘द हॉलीवुड रिपोर्टर इंडिया’ को दिए एक खास इंटरव्यू में इमरान खान ने खुलासा किया कि फिल्म की शूटिंग पूरी हो चुकी है और यह फिलहाल पोस्टप्रोडक्शन स्टेज में है। फिल्म को इस साल के अंत तक रिलीज किए जाने की उम्मीद है। इस प्रोजेक्ट में गुरफतेह पीरज़ादा भी हैं और यह ‘कट्टी बट्टी’ के बाद खान की पहली फिल्म है, जिसे निखिल आडवाणी ने डायरेक्ट किया था और जिसमें कंगना रनौत उनके साथ थीं।

इस खबर की पुष्टि करते हुए खान ने कहा, “मैंने अभी एक नई फिल्म की शूटिंग पूरी की है। यह 10 साल में मेरी पहली फिल्म है और अभी हम पोस्टप्रोडक्शन स्टेज में हैं। इसका नाम ‘अधूरे हम अधूरे तुम’ है। यह नेटफ्लिक्स के लिए है और इस साल के आखिर में रिलीज़ होने वाली है। ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। यह एक मैच्योर रोमांटिक कॉमेडी है… जो मेरी मौजूदा उम्र के हिसाब से सही है।”
इस घोषणा के साथ ही खान की एक्टिंग में वापसी को लेकर सालों से चल रही अटकलें खत्म हो गई हैं। ‘कट्टी बट्टी’ के बाद फिल्मों से दूर होने के बाद से ही यह एक्टर लाइमलाइट से दूर रहे हैं और कभीकभार ही पब्लिक या मीडिया के सामने आए हैं।
हालांकि मेकर्स ने अभी तक फिल्म की कहानी के बारे में कोई जानकारी नहीं दी है, लेकिन खान ने इसे एक मैच्योर रोमांटिक कॉमेडी बताया है, जो उनके शुरुआती करियर के युवा किरदारों से बिल्कुल अलग है। इमरान खान ने 2008 की रोमांटिक कॉमेडी ‘जाने तू… या जाने ना’ से जेनेलिया डिसूज़ा के साथ लीड एक्टर के तौर पर डेब्यू किया था।
Today
only at Prabhasakshi
only at Prabhasakshi



