बच्चे की हाइट बढ़ाने के लिए रोजाना ताड़ासन कराना चाहिए और इसी के साथ ताड़ासन वॉक भी करवाएं. सीधे खड़े होकर हाथों की उंगलियों को आपस में फंसा लें और फिर हाथों को ऊपर की तरफ लेकर जाएं. सांस लेते हुए पैरों की एड़ियों को भी ऊपर उठा लें. इससे शरीर को एक बढ़िया खिंचाव मिलता है. इसी मुद्रा में पंजे के बल वॉक करनी चाहिए.

ताड़ासन के अलावा बच्चों वृक्षासन करवाना चाहिए. इससे बैलेंस और मुद्रा में सुधार होता है. इसी के साथ शरीर को भी बढ़िया स्ट्रेच मिलता है. ये आसान पिट्यूटरी ग्रंथि को एक्टिव करने में भी मदद करता है. ये ग्रोथ हार्मोन को भी बनाती है. जिससे हाइट बढ़ाने में मदद मिलती है. इसमें सीध खड़े होकर हाथों को जोड़ लें और फिर एक पैर को दूसरे पैर से लगाकर बैलेंस बनाकर खड़े हो जाएं.
भुजंगासन पाचन को दुरुस्त करता है, जिससे सही तरह से खाने का पोषण पूरे शरीर को मिलता है. इसके अलावा इस आसन को करने से शरीर का ऊपरी हिस्सा भी स्ट्रेच होता है. पेट के बल लेटने के बाद सांस को लेते हुए हाथों के बल सिर और शरीर का आगे का हिस्सा ऊपर की तरफ उठाएं.
पश्चिमोत्तासन भी हाइट बढ़ाने में हेल्पफुल माना जाता है. इसके लिए लेग्स को सामने की तरफ फैलाकर बैठना होता है. इसके बाद आगे की तरफ झुकते हुए हाथों से पंजों को पकड़ना होता है और अपने माथे या ठुड्डी को घुटने से लगाने की कोशिश करनी चाहिए.
हस्तपादासन भी एक बेहद प्रभावी आसन माना गया है. मैट पर दोनों पैरों को पास में रखकर आपस में मिला लें और फिर सीधे ताड़ासन मुद्रा में खड़े हो जाएं. ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। इसके बाद दोनों हाथों को शरीर के बगल में सीधा रखकर सांस को लंबा छोड़ते हुए आगे झोकें, लेकिन पीठ को बैंड नहीं करना है, बल्कि कमर वाले हिस्से से झुकना होता है.अपने माथे को घुटने में लगाने की कोशिश करें.



