October weather 2026: भारतीय मौसम विभाग ने अक्टूबर 2026 के मौसम को लेकर बारिश और तापमान का पूर्वानुमान जारी किया है।

मौसम विभाग के मुताबिक अक्टूबर में देश के अधिकांश हिस्सों में सामान्य से कम बारिश होने की संभावना है। वहीं कई इलाकों में दिन और रात का तापमान सामान्य से अधिक रह सकता है।
IMD के अनुसार, अक्टूबर 2026 में पूरे देश की मासिक बारिश लॉन्ग टर्म औसत के 85 प्रतिशत से कम रहने की संभावना है। देश के ज्यादातर हिस्सों में सामान्य से कम बारिश का अनुमान है।
हालांकि, उत्तरपश्चिम भारत के कुछ इलाकों, प्रायद्वीपीय भारत के दक्षिणी हिस्सों और पूर्वी भारत के कुछ अलगअलग क्षेत्रों में सामान्य से ज्यादा बारिश हो सकती है।
Latest satellite animation pic.twitter.com/SsRVNUIDuV
— India Meteorological Department September 30, 2026
दक्षिण भारत में बारिश सामान्य रहने की उम्मीद
अक्टूबर से दिसंबर 2026 के बीच दक्षिण प्रायद्वीपीय भारत में मौसमी बारिश सामान्य रहने की सबसे ज्यादा संभावना जताई गई है। इस क्षेत्र में तमिलनाडु, पुडुचेरी एवं कराईकल, तटीय आंध्र प्रदेश एवं यनम, रायलसीमा, केरल एवं माहे और दक्षिण आंतरिक कर्नाटक शामिल हैं।
इन क्षेत्रों में इस अवधि के दौरान बारिश LPA के 88 से 112 प्रतिशत के बीच रहने का अनुमान है।
अक्टूबर में दिन का तापमान बढ़ने के संकेत
अक्टूबर में देश के अधिकांश हिस्सों में अधिकतम तापमान सामान्य से ज्यादा रहने की संभावना है। हालांकि, पूर्वोत्तर भारत के कुछ क्षेत्रों तथा मध्य और उत्तरपश्चिम भारत के कुछ अलगअलग हिस्सों में अधिकतम तापमान सामान्य रह सकता है।
वहीं न्यूनतम तापमान भी देश के ज्यादातर हिस्सों में सामान्य से अधिक रहने का अनुमान है। इसके विपरीत पूर्वोत्तर भारत के अधिकांश हिस्सों में रात का तापमान सामान्य से कम रह सकता है।
Seasonal outlook for Rainfall during PostMonsoon Season 2026 and Rainfall and Temperature during October 2026
a) Seasonal rainfall during October to December over South Peninsular India consisting of five meteorological subdivisions September 30, 2026
अलनीनो का असर जारी रहने का अनुमान
IMD के मुताबिक भूमध्यरेखीय प्रशांत महासागर में इस समय मजबूत अलनीनो की स्थिति बनी हुई है। ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। समुद्र की सतह का तापमान सामान्य से काफी ज्यादा है, खासकर पूर्वीमध्य और पूर्वी भूमध्यरेखीय प्रशांत क्षेत्र में।
मॉनसून मिशन कपल्ड फोरकास्ट सिस्टम समेत प्रमुख जलवायु मॉडलों के पूर्वानुमान के अनुसार साल के अंत तक अलनीनो की स्थिति और मजबूत रह सकती है।
उत्तरपूर्वी मॉनसून सीजन में IOD न्यूट्रल रहेगा
हिंद महासागर में फिलहाल न्यूट्रल इंडियन ओशन डाइपोल की स्थिति बनी हुई है। नवीनतम MMCFS पूर्वानुमान के अनुसार उत्तरपूर्वी मॉनसून सीजन के दौरान भी IOD के न्यूट्रल रहने की संभावना है।
IMD नवंबर 2026 के दौरान बारिश और तापमान को लेकर अपडेटेड पूर्वानुमान अक्टूबर के अंत में जारी करेगा।



