: बॉलीवुड अभिनेत्री सारा अली खान का केदारनाथ मंदिर में दर्शन और पूजाअर्चना करना अब विवाद की वजह बन गया है। उत्तर प्रदेश के बरेली के मौलाना और ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुफ्ती शहाबुद्दीन रजवी बरेलवी ने अभिनेत्री के मंदिर जाने और धार्मिक अनुष्ठानों में शामिल होने को इस्लामिक शरीयत के खिलाफ बताया है। उन्होंने इस संबंध में फतवा जारी करते हुए इसे नाजायज और हराम करार दिया। इसके साथ ही सारा अली खान को अल्लाह से माफी मांगने और तौबा करने की सलाह दी है।

#WATCH | Bareilly, Uttar Pradesh: All India Muslim Jamaat National President Maulana Shahabuddin Razvi Barelvi says, “I have received information, and many young Muslims have also asked me regarding actress Sara Ali Khan visiting the Kedarnath Temple and offering prayers. Is this… pic.twitter.com/USbZpmsr4W
— ANI October 30, 2026
समाचार एजेंसी ANI से बातचीत में मौलाना शहाबुद्दीन रजवी ने कहा कि कई मुस्लिम युवाओं ने उनसे सारा अली खान के केदारनाथ मंदिर जाने और वहां पूजा करने को लेकर सवाल पूछे थे। लोगों की जिज्ञासा को देखते हुए उन्होंने शरीयत के नजरिए से इस मामले पर अपनी बात रखी। मौलाना ने कहा कि इस्लामिक शरीयत के मुताबिक किसी भी मुस्लिम पुरुष या महिला का दूसरे धर्म के धार्मिक कार्यक्रमों में शामिल होना, पूजा करना और धार्मिक रीतिरिवाजों का पालन करना जायज नहीं है। उन्होंने कहा कि यदि सारा अली खान ने अपनी मर्जी से केदारनाथ मंदिर में दर्शन किए, पूजाअर्चना की और आशीर्वाद मांगा है, तो शरीयत के अनुसार यह गुनाह है।
केदारनाथ से खास जुड़ाव रखती हैं सारा अली खान
सारा अली खान का केदारनाथ से पुराना जुड़ाव रहा है। साल 2018 में फिल्म ‘केदारनाथ’ से सुशांत सिंह राजपूत के साथ बॉलीवुड में डेब्यू करने के बाद से ही वह कई बार इस धार्मिक स्थल पर जा चुकी हैं। अभिनेत्री अक्सर अपनी यात्राओं की तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा करती रही हैं। वह कई मौकों पर केदारनाथ के प्रति अपनी आस्था और आध्यात्मिक जुड़ाव भी जाहिर कर चुकी हैं। हालिया यात्रा के दौरान मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सारा ने मुख्य केदारनाथ मंदिर के साथ ही पास स्थित भुकुंट भैरव मंदिर में भी पूजा और आरती में हिस्सा लिया।
ये भी पढ़ें:
पहले भी धार्मिक यात्राओं को लेकर हो चुका है विवाद
यह पहली बार नहीं है, जब सारा अली खान की केदारनाथ यात्रा चर्चा में आई है। साल 2018 में उनकी डेब्यू फिल्म ‘केदारनाथ’ की कहानी को लेकर कुछ दक्षिणपंथी संगठनों ने विरोध प्रदर्शन किया था। इसके अलावा अलगअलग धार्मिक मान्यताओं वाले स्थलों पर उनकी यात्राओं को लेकर भी सोशल मीडिया पर समयसमय पर बहस होती रही है।
‘उड़ता तीर’ में नजर आई हैं सारा अली खान
वर्कफ्रंट की बात करें तो सारा अली खान हाल ही में आयुष्मान खुराना के साथ फिल्म ‘उड़ता तीर’ में नजर आई हैं। ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। आकाश ए. कौशिक के निर्देशन में बनी इस स्पाईकॉमेडी फिल्म से उन्होंने दर्शकों के सामने एक अलग अंदाज पेश किया है। फिल्म में आयुष्मान और सारा के अलावा राहुल बोस, राम कपूर, सुहैल नैयर, गुलशन ग्रोवर, मुकुल देव, रघुबीर यादव, बृजेंद्र काला और सुप्रिया पिलगांवकर समेत कई कलाकार अहम भूमिकाओं में हैं। ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श के मुताबिक, फिल्म ने रिलीज के पहले दिन 4 करोड़ रुपये से ज्यादा का कारोबार किया।
ये भी पढ़ें:



