पंजाब में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनावों को लेकर सभी राजनीतिक दल तैयारियों में जुटे हुए हैं. वहीं पिछले काफी समय से सूबे में भारतीय जनता पार्टी और शिरोमणि अकाली दल के बीच गठबंधन फिर से बहाल होने की लगातार खबरें सामने आ रही हैं, हालांकि अभी तक इस पर मुहर नहीं लगी है. वहीं केंद्रीय गृह अमित शाह ने पंजाब में NDA की सरकार बनने के दावा किया है. इस बीच NDA में शामिल होने पर SAD के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल का बयान सामने आया है. उनका कहना है कि वो कोई पंडित नहीं है जो इस बारे में कुछ बोलें. उन्होंने कहा कि आने वाले समय में सभी को पता चल जाएगा.

सोमवार को चंडीगढ़ में शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर बादल ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की. ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। इस दौरान NDA में शामिल होने और अमित शाह के NDA की सरकार बनने के दावे को लेकर उन्होंने का गोलमोल जवाब दिया. उन्होंने कहा ‘मैं कोई पंडित नहीं हूं जो इस पर कुछ बोलूं . आने वाले वक्त में आप लोगों को खुद पता लग जाएगा’.

‘पंजाब के हित में सोचने वाली पार्टियों के लिए ऑप्शन खुले’

इसके साथ ही सुखबीर बादल ने ये भी कहा कि आम आदमी पार्टी और कांग्रेस को छोड़कर ऐसी पार्टियों जो पंजाब के हित और उसकी भलाई की बात करती हैं उनके लिए हमारे ऑप्शन खुले हैं. उनका कहना है कि समान विचारधारा वाले दलों के साथ गठबंधन के लिए रास्ते खुले है.उनकी इस बात से संकेत मिलता है कि आने वाले समय में शिरोमणि अकाली दल और बीजेपी के बीच गठबंधन हो सकता है.

पंजाब के बड़े किसान संगठन ने दिया समर्थन

प्रेस कांफ्रेंस के दौरान सुखबीर बादल ने ये भी कहा कि पंजाब के बड़े किसान संगठन भारतीय किसान यूनियन ने आने वाले पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए शिरोमणि अकाली दल को समर्थन देने का ऐलान किया है. मांझा और दोआबा क्षेत्र में किसान संगठन भारतीय किसान यूनियन का काफी प्रभाव है.

अकाली दल को मजबूत करने की अपील

सुखबीर सिंह बादल ने कहा कि हमने किसानों को भरोसा दिलाया है कि अकाली दल क्षेत्रीय पार्टी है. हम किसानों के मुद्दों को गंभीरता से समझते हैं. उन्होंने किसान संगठनों से पंजाब के हित में अकाली दल को मजबूत करने की अपील की. बादल ने कहा कि ‘मैं पंजाब के और किसान संगठनों से भी अपील करता हूं कि आप पंजाब हित में अकाली दल को मजबूत करें. हम पंजाब के किसानों के सभी मुद्दों को सरकार बनने पर बैठ के सुलझाएंगे’.