Sunday, April 12, 2026
Health

स्लिम होने के लिए डायटिंग या जिम नहीं, महिलाएं अपना रही हैं ये शॉर्टकट; क्या है मोंजारो ब्राइड्स ट्रेंड!..

स्लिम होने के लिए डायटिंग या जिम नहीं, महिलाएं अपना रही हैं ये शॉर्टकट; क्या है मोंजारो ब्राइड्स ट्रेंड!..
स्लिम होने के लिए डायटिंग या जिम नहीं, महिलाएं अपना रही हैं ये शॉर्टकट; क्या है मोंजारो ब्राइड्स ट्रेंड!..

इन दिनों लोग पतला होने के लिए जिम में पसीना बहाने की बजाए शॉर्टकट अपना रहे हैं. डाइट पर नहीं बल्कि दवाई का सेवन करके मोटापा कम कर रहे हैं. आज के समय में लोग बिना मेहनत कम समय में पतला दिखने के लिए दवाई या फिर इंजेक्शन का सहारा ले रहे हैं. इन दिनों लड़कियों के बीच मोंजारो ब्राइड्स काफी ट्रेंड में हैं. लड़कियां शादी से पहले इंजेक्शन और दवाई की मदद से पतली हो रही है. शारदा अस्पताल, ग्रेटर नोएडा सीनियर कंसल्टेंट इंटरनल मेडिसिन डॉक्टर श्रेय श्रीवास्तव से जानते हैं यह ट्रेंड सेहत के लिए कितना खतरनाक है.

क्या है मोंजारो ब्राइड्स ट्रेंड
दिल्ली-एनसीआर, मुबंई, बेंगलुरू जैसे मेट्रो शहत में इन दिनों मोंजारों ड्रग्स की मांग काफी तेजी से बढ़ रही है. मोंजारों असर में एक इंजेक्शन है जिसे Eli Lilly ने बनाया है. यह एक तरह का ड्रग्स है, जो शरीर को पतला करता है. शादी से पहले महिलाएं पतला दिखने के लिए इंजेक्शन का सहारा ले रही हैं. ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। ऐसे में मोंजारों ब्राइड्स काफी ट्रेंड कर रहा है.

मोटापे की समस्या
आज के समय में अधिकतर लोग मोटापे की समस्या से परेशान हैं. मोटापा कम करने के लिए जिम में मेहनत और काफी समय लगता है. डॉक्टर के अनुसार लोग अपनी सेहत को दरकिनार करते हुए शॉर्टकट अपना रहे हैं. अगर किसी चीज से आपके शरीर में जल्दी असर दिखता है तो इसके साइड इफेक्ट्स भी होते हैं. शादी के दौरान पतला दिखने का प्रेशर इतना ज्यादा होता है कि लोग शॉर्टकट लेने पर मजबूर हैं.

सेहत को हो सकते हैं नुकसान
पाचन से जुड़ी समस्या- इस इंजेक्शन को लगाने से पाचन संबंधी समस्या हो सकती है. जैसे मतली, उल्टी, कब्ज या फिर दस्त… ये हेल्थ संबंधी समस्या आपकी सादी का दिन खराब कर सकती है.

पोषण की कमी
दवाई से वजन कम होने पर कई बार चर्बी के साथ-साथ शरीर की मासंपेशियां भी कम होने लगती है. ऐसे में शरीर में पोषण की कमी हो सकती है.

चेहरे पर सूजन
इंजेक्शन से वजन कम करने की वजह से चेहरे पर सूजन की समस्या हो सकती है. दरअसल शरीर में जैसे-जैसे दवाई फैलती है तो इसका असर चेहरे पर भी पड़ता है.

किडनी लिवर पर असर
पतले होने वाला इंजेक्शन का सीधा असर किडनी और लिवर पर पड़ सकता है. अगर यह इंजेक्शन सूट नहीं हुआ तो इसका सीधा असर किडनी और लिवर पर पड़ सकात है. आप लंबे समय तक बीमार हो सकते हैं.

me.sumitji@gmail.com

Leave a Reply